कहीं बह गया पुल तो कहीं बीच सड़क गिरा पहाड़, 10 PHOTO में बारिश ने देशभर में कैसे ढाया कहर

Published : Jul 28, 2026, 06:46 PM IST

देश के कई राज्यों में हो रही भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तराखंड में जहां बाढ़ के चलते नया पुल बह गया, वहीं शिमला में बीच सड़क पहाड़ का मलबा गिरने से रास्ता जाम हो गया। देशभर में बारिश से मची तबाही की 10 खौफनाक तस्वीरें।

1/10

मंगलवार को देहरादून के प्रेम नगर इलाके में नंदा की चौकी के पास टोंस नदी पर हाल ही में बना पुल बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया।

2/10

देहरादून के प्रेम नगर में नंदा की चौकी के पास टोंस नदी पर बने पुल के बहने के बाद फिलहाल वहां मरम्मत का काम चल रह है।

3/10

रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर बढ़ गया, जिससे घाट किनारे बने मंदिर और घर जलमग्न हो गए।

4/10

शिमला में भारी बारिश के चलते बीच सड़क पहाड़ का मलबा आ गिरा, जिसके चलते यातायात बाधित हुआ। बाद में JCB एक्सकेवेटर की मदद से कार्ट रोड से भूस्खलन का मलबा हटाया गया।

5/10

रुद्रप्रयाग में मंदाकिनी और अलकनंदा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया, जिससे घाट किनारे बने मंदिर और कई घर डूब गए।

6/10

गढ़वाल क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश की वजह से गंगा नदी तेज बहाव के साथ बह रही है। मंगलवार को ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी के किनारे खड़े लोग।

7/10

मंगलवार को नई दिल्ली के पूर्वी दिल्ली इलाके के विनोद नगर में पानी से भरी सड़क से गुजरता एक यात्री। दिल्ली में भारी बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया है।

8/10

मंगलवार को असम के शिवसागर में बाढ़ प्रभावित लोग पानी में डूबे एक गांव में कमर तक गहरे पानी से गुजरते हुए घर का सामान ले जा रहे हैं।

9/10

जम्मू के रियासी में मंगलवार को हो रही लगातार बारिश के कारण चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने पर सलाल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर स्टेशन के कई स्पिलवे गेट खोल दिए गए।

10/10

मंगलवार को असम के शिवसागर जिले के नौजान गांव में बाढ़ की स्थिति बिगड़ने के बाद घरों में पानी भर गया।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.