पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। लुधियाना के किचलू नगर इलाके में सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया, जहां अब मरम्मत का काम जारी है। कुल्लू में बारिश से ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है। देखें तस्वीरें..
1/7
लुधियाना के किचलू नगर इलाके में भारी बारिश के चलते सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे आसपास बने घरों के सामने ही बड़ा गड्ढा हो गया।
2/7
लुधियाना के किचलू नगर में सड़क पर बने बड़े सिंकहोल का नजारा। सड़क धंसने के बाद प्रशासन तत्काल एक्टिव हो गया और फिलहाल सड़क की मरम्मत का काम जारी है।
3/7
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भी लगातार भारी बारिश हो रही है। शुक्रवार को जिलेभर में हो रही तेज बारिश के कारण ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया।
4/7
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में ब्यास नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। बारिश के चलते नदी के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।
5/7
दिल्ली के दुर्गा विहार इलाके में भी लगातार बारिश के बाद जलभराव की स्थिति देखने को मिली। शुक्रवार को लोग पानी से भरी सड़क से होकर गुजरते नजर आए। सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
6/7
दिल्ली के दुर्गा विहार इलाके में तेज बारिश के बाद पानी से लबालब सड़क से गुजरता साइकिल सवार व कारें। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से जोरदार बारिश हो रही है।
7/7
उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। परमार्थ निकेतन घाट पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। प्रशासन ने किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.