प्रैक्टिस सेशन के अलावा भारतीय खिलाड़ियों के कुछ मस्ती भरे पल भी सामने आए। भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर खिलाड़ियों की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में खिलाड़ी मैदान पर कड़ी मेहनत के साथ-साथ हल्के-फुल्के अंदाज में भी नजर आए।