जम्मू-कश्मीर के रियासी में स्थित सलाल बांध को भी स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे की रोशनी से सजाया गया। गुरुवार को सलाल बांध पर तिरंगे के रंगों में जगमगाती रोशनी का नजारा देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस के मौके से पहले बांध की यह रोशनी राष्ट्रीय पर्व की तैयारियों और उत्साह को दर्शाती है।