शुक्रवार को कोलकाता में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर IHA फाउंडेशन की ओर से 'हमारा भारत, हमारा गौरव' (Our India, Our Pride) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता हाथ में भारत का राष्ट्रीय ध्वज थामे नजर आईं। दूसरी ओर पटना वुमंस कॉलेज की छात्राओं ने तिरंगे की ड्रेस में पोज दिए।