जंतर-मंतर हाईवोल्टेज ड्रामे की 10 PHOTO: इधर पुलिस मनाती रही, उधर इग्नोर करते रहे राहुल गांधी

Published : Oct 07, 2026, 09:12 PM IST

7 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। INDIA ब्लॉक के सांसदों ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। विरोध कर रहे सांसदों को पुलिस ने जबरन बस में बैठाया।

1/10

जंतर-मंतर के पास विंडसर प्लेस पर विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी को समझाने का प्रयास करती पुलिस। वहीं, राहुल गांधी उनकी अनदेखी करते नजर आए।

2/10

जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी-प्रियंका वाड्रा।

3/10

कांग्रेस सांसदों और कार्यकर्ताओं की भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

4/10

विरोध प्रदर्शन के दौरान बीच सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी वाड्रा।

5/10

काफी समझाने के बाद भी जब राहुल गांधी धरना स्थल से हटने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने उन्हें जबरन बस में चढ़ाया।

6/10

एक कांग्रेस कार्यकर्ता को शर्ट पकड़कर खींचती दिल्ली पुलिस।

7/10

दिल्ली पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को जबरन घसीटकर बसों में चढ़ाया।

8/10

विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला सांसद और विपक्षी कार्यकर्ता।

9/10

विरोध-प्रदर्शन के दौरान बसों पर चढ़कर प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की।

10/10

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.