जयपुर में पिता कैसे बना कसाई: 3 बेटी-पत्नी को मारकर पूरी रात शवों के पास सोया, देखिए क्राइम की 5 PHOTOS

Published : Sep 12, 2026, 02:42 PM IST

जयपुर के करधनी इलाके में शुक्रवार को एक पिता इतना बड़ा जल्लाद कैसे बन गया कि उसने अपनी ही तीन बेटियां और पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दे। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने इस घटना को पूरा प्लान बनाकर अंजाम दिया।

1/5

इस क्रूर घटना को अंजाम देने वाला हत्यारे पिता का नाम राहुल झा (45) है। जिसने अपनी पत्नी गीता झा (40), बेटी नंदनी (22), राधिका (17) और गिरीश उर्फ गौरी (14) की हत्या की है।

2/5

पुलिस की जांच में अब तक सामने आया है कि आरोपी ने पहले चारों को जहर दिया है, इसके बाद जब वह बेसुध हो गए तो पत्थर से सिर कुचकर उनको मौत के घाट उतार दिया।

3/5

हत्या करने के बाद आरोपी अपना फोन स्विच ऑफ करके बेडरूम में सोने के लिए चला गया। चारों के लाशें खून से सनी पड़ी रहीं और वो सुबह तक वह सुकून की नींद सोता रहा।

4/5

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल पिछले कुछ समय से आर्थिक समस्या से जूझ रहा था। उस पर इतना कर्ज हो गया था कि वह लोगों से मुंह छिपाता था। इसी बेबसी के कारण उसने ऐसा कदम उठाया।

5/5

हत्या के लिए उसने खाने में पत्नी और तीनों बेटियों को जहर मिलाकर खिला दिया। खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए। जब सुबह आरोपी ने देखा कि पत्नी और तीनों बेटियों की सांसे चल रही थीं। इसके बाद उसने पत्थर से सिर कुचल दिया।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.