मंगलवार 25 अगस्त का दिन केरल के लिए बहुत भारी पड़ा। एक तरफ जहां इलायावूर में भारी बारिश के बाद भूस्खलन के चलते नेशनल हाईवे के तहत बन रही सड़क बह गई, वहीं कोच्चि के अंगमाली में एक कमर्शियल बिल्डिंग में आग लग गई। देखें आग-पानी की तस्वीरें..
1/7
कोच्चि के अंगमाली में मंगलवार को एक इमारत में आग लग गई, जिससे भारी नुकसान हुआ। वहीं, कन्नूर के इलायावूर में भारी बारिश के चलते हाईवे के पास की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई।
2/7
आग लगने के बाद इमारत से तेज लपटें और धुआं निकलता दिखाई दिया। घटना के बाद आग बुझाने का काम शुरू किया गया और दमकलकर्मी कई घंटों तक आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करते रहे।
3/7
केरल में आग लगने के बाद धू-धू कर जलती बिल्डिंग। बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।
4/7
इलायावूर में नेशनल हाईवे के निर्माण के तहत बनाई जा रही सड़क का एक हिस्सा भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। इससे निर्माण स्थल पर मलबा जमा हो गया और सड़क का एक हिस्सा प्रभावित हुआ।
5/7
भूस्खलन से प्रभावित नेशनल हाईवे निर्माण स्थल पर मलबा हटाने का काम जारी है। मंगलवार को इलायावूर में एक खुदाई मशीन (एक्सकेवेटर) की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।
6/7
भारी बारिश के बाद हुए नुकसान के बाद प्रशासन द्वारा मलबा हटाने और सड़क को दोबारा व्यवस्थित करने की कोशिश की जा रही है।
7/7
केरलम के कन्नूर जिले के पलचुरम में चेकुथांकोडु रोड पर भारी बारिश के बाद सड़क का हाल। बता दें कि केरल में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ओणम पर भी मौसम विभाग ने कई जगहों पर सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.