उज़्बेकिस्तान में केरल की मेडिकल छात्रा की मौत: परिवार बोला-धर्म परिवर्तन का दबाव, आखिर क्या हुआ था?

Published : Jul 11, 2026, 07:43 AM IST

उज़्बेकिस्तान में केरल की 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा की रहस्यमयी मौत ने नया मोड़ ले लिया। परिवार ने धर्म परिवर्तन के दबाव, टॉर्चर और हत्या का आरोप लगाया। केरल पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की, जबकि आरोपी हिरासत में होने की खबर है।

1/8

केरल की 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा की उज़्बेकिस्तान में संदेहास्पद मौत। हॉस्टल में रहने वाली बेटी की जान जाने से देश हैरान।

2/8

केरल पुलिस ने परिवार की शिकायत पर FIR दर्ज की। विदेशी धरती पर हुए इस अपराध पर भारत में एक्शन शुरू।

3/8

परिवार का बेहद गंभीर आरोप; आरोपी छात्र पीड़िता पर लगातार धर्म बदलने के लिए मानसिक और शारीरिक दबाव बना रहा था।

4/8

रिश्तेदारों का दावा-यह सिर्फ अचानक हुई बहस नहीं थी। शव पर मिले चोटों के निशान लंबे समय से हो रहे उत्पीड़न की गवाही दे रहे हैं।

5/8

सिर पर लैपटॉप मारने की शुरुआती थ्योरी को परिवार ने नकारा। उज़्बेक जांचकर्ताओं के हवाले से कहा-मरने से पहले बेरहमी से पीटा गया।

6/8

परिजनों की शिकायत पर हरिपाद पुलिस ने FIR दर्ज की। अलाप्पुझा मेडिकल कॉलेज में दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया।

7/8

मलप्पुरम का रहने वाला आरोपी छात्र वहां हिरासत में है। पीड़ित परिवार की मांग-उसे कड़ी सजा के लिए भारत प्रत्यर्पित किया जाए।

8/8

केरल पुलिस और विदेश मंत्रालय अब उज़्बेक अधिकारियों के संपर्क में हैं, ताकि इस अंतरराष्ट्रीय कानूनी लड़ाई में न्याय मिल सके।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.