मेहुल चोकसी के वकील की गिरफ्तारी वाला लंदन का आलीशान घर कैसा है? 9 PHOTOS में देखें पूरा नजारा

Published : Aug 21, 2026, 12:10 PM IST

लंदन के पॉश मेफेयर इलाके के आलीशान टाउनहाउस से मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल की गिरफ्तारी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। 4 यौन उत्पीड़न आरोप, असिस्टेंट की गिरफ्तारी और इस घर की 9 PHOTOS में देखें पूरा मामला।

1/9

मेफेयर के आलीशान टाउनहाउस से गिरफ्तारी

लंदन के पॉश मेफेयर इलाके में स्थित एक आलीशान टाउनहाउस उस वक्त सुर्खियों में आ गया, जब यहीं से भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया।

2/9

आखिर कौन है विजय अग्रवाल?

विजय अग्रवाल क्रिमिनल लॉयर हैं और उन्होंने धोखाधड़ी तथा मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों में मेहुल चोकसी का बचाव किया है।

3/9

घर के अंदर का आलीशान नजारा

ब्रिक स्ट्रीट स्थित नंबर 29 की यह प्रॉपर्टी ऑनलाइन “Mayfair Residence Townhouse” के नाम से लिस्टेड है। यहां कई मंजिलों पर बने आलीशान अपार्टमेंट किराए पर उपलब्ध हैं।

4/9

हाइड पार्क के करीब है प्रॉपर्टी

यह टाउनहाउस लंदन के हाइड पार्क के पास स्थित है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, प्रॉपर्टी का इंटीरियर काफी बड़ा और शानदार है तथा इसे अलग-अलग अवधि के लिए किराए पर लिया जा सकता है।

5/9

अग्रवाल पर लगे चार आरोप

मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुताबिक, विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के चार आरोप लगाए गए हैं। उन्हें पिछले हफ्ते मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था।

6/9

कोर्ट में हुई पेशी

अग्रवाल को आरोप लगाए जाने के बाद वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें 10 सितंबर को साउथवार्क क्राउन कोर्ट में होने वाली अगली सुनवाई तक हिरासत में भेजा गया है।

7/9

असिस्टेंट मनप्रीत कौर भी गिरफ्तार

अग्रवाल की असिस्टेंट मनप्रीत कौर को भी गिरफ्तार किया गया। उन पर जानबूझकर यौन उत्पीड़न जैसे अपराध को बढ़ावा देने या उसमें मदद करने के दो आरोप लगाए गए हैं।

8/9

मेहुल चोकसी कनेक्शन

विजय अग्रवाल ने भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी से जुड़े धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में उसका पक्ष रखा है। चोकसी और नीरव मोदी पर भारतीय अधिकारियों ने पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में शामिल होने के आरोप लगाए हैं।

9/9

अब सामने आ रहे नए आरोप

अलग-अलग रिपोर्टों में विजय अग्रवाल की चोकसी से जुड़े कथित अनघोषित या ‘ब्लैक मनी’ को मैनेज करने में संभावित भूमिका को लेकर भी आरोप सामने आए हैं। हालांकि, इन आरोपों और मौजूदा यौन उत्पीड़न मामले में अदालत की प्रक्रिया अभी जारी है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.