8 अगस्त को लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर E20 इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल पॉलिसी के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए पुलिस ने अलग ही रास्ता अपनाया। देखें प्रदर्शन की 7 फोटो..
1/7
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को एक-एक करके पकड़ना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को बस में बैठाकर वहां से ले जाने लगे। कुछ हल्के प्रदर्शनकारियों को एक-एक पुलिसकर्मी ने गोद में उठाकर बस में बैठाया।
2/7
वहीं, कुछ अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिसकर्मियों ने हाथ-पैर पकड़कर उठाया और बस में बैठाया। प्रदर्शन में शामिल सभी सपा कार्यकर्ताओं को बाद में इको गार्डन भेज दिया गया।
3/7
प्रदर्शन में शामिल लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज साहनी ने कहा कि इथेनॉल की वजह से गाड़ियों का माइलेज काफी कम हो गया है। उनका दावा है कि इसका सीधा असर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों और छात्रों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह बड़ी विडंबना है कि मौजूदा सरकार लोगों को शुद्ध पेट्रोल तक नहीं दे पा रही है।
4/7
राज साहनी ने कहा कि माइलेज कम होने के साथ-साथ गाड़ियों के इंजन पर भी असर पड़ रहा है। उनके मुताबिक, वाहनों में कई तरह की तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं। इन परेशानियों के कारण आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।
5/7
प्रदर्शन में शामिल राम प्रकाश ने कहा कि सरकार जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर संवेदनहीन है। उन्होंने कहा कि पहले आम लोग पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान थे और इसी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किए जाते थे।
6/7
उनके मुताबिक, अब E20 इथेनॉल को लेकर वाहन चालकों के सामने एक नई परेशानी खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर संघर्ष किया जाता था, लेकिन अब लोगों के सामने अपनी गाड़ियों को बचाने का संकट भी आ गया है।
7/7
राम प्रकाश ने कहा कि सपा कार्यकर्ता फिलहाल लखनऊ में इथेनॉल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन भी किया जाएगा।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.