धर्म ग्रंथों में जो 12 ज्योतिर्लिंग बताए गए हैं, उनमें तीसरे स्थान पर महाकालेश्वर हैं। ये ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित है। 12 में से ये एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है।
1/10
मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 ज्योतिर्लिंगों में से तीसरा महाकालेश्वर स्थित है। काल यानी यमराज के स्वामी होने के कारण ही इनका नाम महाकाल है।
2/10
महाकालेश्वर मंदिर में रोज सुबह की जाने वाली भस्मारती विश्व प्रसिद्ध है। मान्यता है कि पहले भस्मारती में मुर्दे की भस्म का उपयोग किया जाता था।
3/10
महाकालेश्वर मंदिर तीन तलों में बना हुआ है। सबसे ऊपर नागचंद्रेश्वर, इसके नीचे ओमकारेश्वर और सबसे नीचे गर्भ गृह में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थापित है।
4/10
महाकाल मंदिर में कोटितीर्थ नाम का एक कुंड है। मान्यता है कि श्रीराम के राज्याभिषेक के लिए यहां से भी हनुमानजी जल लेकर अयोध्या गए थे।
5/10
हर साल सावन मास के प्रत्येक सोमवार को भगवान महाकाल की प्रतिमा को पालकी में बैठाकर सवारी निकाली जाती है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से भक्त यहां आते हैं।
6/10
महाशिवरात्रि के अगले दिन भगवान महाकाल दूल्हे के रूप में दर्शन देते हैं। इस समय महाकाल को सवा क्विंटल का सेहरा पहनाया जाता है।
7/10
महाकाल मंदिर के सबसे ऊपरी तल पर स्धित नागचंद्रेश्वर भगवान की प्रतिमा के दर्शन साल में सिर्फ एक दिन नाग पंचमी के मौके पर ही होते हैं।
8/10
विशेष मौकों पर भगवान महाकाल के आकर्षक श्रृंगार किए जाते हैं जिनमें अर्धनारीश्वर, हनुमान स्वरूप आदि बहुत प्रसिद्ध हैं।
9/10
ऐसी मान्यता है कि महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग स्वयंभू हैं यानी ये प्राकृतिक रूप से बना हुआ है। यही कारण है दूर-दूर से भक्त यहां दर्शन करने आते हैं।
10/10
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के ठीक ऊपर गर्भ गृह में चांदी से बना रुद्र यंत्र स्थापित है जिसके चलते इस स्थान की एनर्जी और अधिक मानी जाती है।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.