देशभर में बारिश का दौर जारी है। आज सोमवार को दिल्ली में भी पानी गिरा, लेकिन इसी बीच मानसून सत्र के दौरान संसद में अनोखा नजारा देखने को मिला। जब पानी नहीं रुका तो सांसदों ने भीगने से बचने के लिए अपना अपना जुगाड़ लगाया। लेकिन एक लेडी MP ने गजब कर दिया
1/10
बता दें कि काफी देर होने तक सांसदों ने बारिश के बंद होने का इंतजार किया। लेकिन जब पानी नहीं रूका तो सांसदों ने अपना अपना छाता खोला और संसद के मानसून सत्र में पहुंचे। इस तस्वीर में आप साफ साफ देख सकते हैं।
2/10
तस्वीर में नजर आ रही हैं यह कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी हैं, जो मानसून सत्र के दौरान बारिश के बीच छाता लगाकर संसद परिसर से बाहर नजर आईं।
3/10
मानसून सत्र के दौरान बारिश के बीच छाता लगाकर निकलीं मनोनीत राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति हैं। जो अपने साथी एमपी के साथ नजर आईं।
4/10
मानसून सत्र के दौरान बारिश के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संसद परिसर में मौजूद हैं।
5/10
तस्वीर में नजर आ रहीं यह राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल हैं। जो मानसून सत्र के दौरान बारिश के बीच संसद परिसर में यूं नजर आईं।
6/10
तस्वीर में नजर आ रही हैं यह कांग्रेस सांसद प्रणिति शिंदे हैं। जो मानसून सत्र के दौरान बारिश के बीच संसद पहुंची।
7/10
तस्वीर में दिख रहीं यह बंगाल की चर्चित सांसद सयानी घोष हैं। जिन्होंने बारिश से बचने के लिए गजब का जुगाड़ निकाला। जब छाता नहीं मिला तो उन्होंने अपने बैग को ही सिर पर रख लिया ताकि किसी तरह भीगने से बच जाएं।
8/10
मानसून सत्र के दौरान बारिश के बीच संसद परिसर में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा यूं नजर आईं।
9/10
तस्वीर में नजर आ रहे कई सासंद हैं, जो बारिश के चलते ससंद के गेट पर पानी के बंद होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मानसून सत्र बंद होने के बाद बारिश के बीच कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम छाता लगाकर निकले।
10/10
तस्वीर में नजर आ रही हैं शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल हैं जो मानसून सत्र में पहुंची थीं। लेकिन जब बाहर निकलीं तो बारिश हो रही थी। वह दरवाजे पर खड़े होकर बारिश के बंद होने का इंतजार करती नजर आईं।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.