PIMS Hospital Fire: इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में AC यूनिट के धमाके के बाद नर्सरी में भीषण आग लग गई। 16 नवजातों में सिर्फ एक बच सका और 14 की मौत की पुष्टि हुई। 9 तस्वीरों में देखें हादसे के बाद का खौफनाक मंजर।
1/9
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित PIMS अस्पताल के मदर एंड चाइल्ड हेल्थ (MCH) वार्ड की तीसरी मंजिल पर बुधवार सुबह करीब 6:45 बजे अचानक भीषण आग लग गई।
2/9
अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नर्सरी के अंदर एयर कंडीशनर (AC) का कंप्रेसर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे पूरे कमरे में तुरंत आग और जहरीला धुआं फैल गया।
3/9
हादसे के समय वार्ड में कुल 16 नवजात बच्चे मौजूद थे। आग की लपटों और धुएं के कारण 15 मासूमों की झुलसने और दम घुटने से मौत हो गई, जबकि सिर्फ 1 बच्चे को ही रेस्क्यू किया जा सका।
4/9
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और घटनास्थल पर कूलिंग का काम शुरू किया। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
5/9
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद घटनास्थल पर कूलिंग ऑपरेशन चलाया गया, ताकि आग दोबारा न भड़के।
6/9
हादसे के बाद बच्चों के परिजन अस्पताल के बाहर जमा हो गए। एक नर्स ने मृत बच्चों के नाम पढ़कर सुनाए। एक पिता ने बताया कि उसने अपनी सिर्फ तीन दिन की बेटी को खो दिया।
7/9
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और तुरंत जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
8/9
पीएम शहबाज शरीफ ने आश्वासन दिया है कि हादसे की वजह बने हालात की समीक्षा की जाएगी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
9/9
इस दर्दनाक अग्निकांड ने पाकिस्तान के सरकारी अस्पतालों में मेंटेनेंस, संसाधनों की कमी और अग्निशमन सुरक्षा मानकों के बदहाल रवैये पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.