जया बच्चन से डिंपल यादव तक, 8 PHOTO में 'चंदा चोरी प्रोटेस्ट' को लेकर विपक्ष का हंगामा

Published : Aug 03, 2026, 02:14 PM IST

3 अगस्त को मॉनसून सत्र के दौरान संसद परिसर में कई विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा उठाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा सांसद जया बच्चन, डिंपल यादव समेत कई नेता नजर आए। देखें चंदा चोरी प्रोटेस्ट की तस्वीरें।

1/8

नई दिल्ली में मॉनसून सत्र के दौरान संसद परिसर में राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर विरोध प्रदर्शन करतीं समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव और जया बच्चन।

2/8

सोमवार को नई दिल्ली में संसद परिसर में चल रहे मॉनसून सत्र के दौरान, कांग्रेस सांसद प्रणीति शिंदे ने अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

3/8

सोमवार को नई दिल्ली में मॉनसून सत्र के दौरान संसद परिसर में SP सांसद प्रिया सरोज और विपक्ष के अन्य सांसदों ने अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया।

4/8

मॉनसून सत्र के दौरान संसद परिसर में TMC सांसद डोला सेन, SP सांसद राम गोपाल यादव और विपक्ष के अन्य सांसदों ने अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया।

5/8

सोमवार को नई दिल्ली में संसद परिसर में चल रहे मॉनसून सत्र के दौरान, SP सांसद अवधेश प्रसाद और विपक्ष के अन्य सांसदों ने अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया।

6/8

नई दिल्ली में संसद परिसर में चल रहे मॉनसून सत्र के दौरान, SP सांसद आनंद भदौरिया, डिंपल यादव और धर्मेंद्र यादव तथा अन्य विपक्षी सांसदों ने अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया।

7/8

संसद परिसर में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कुछ इस अंदाज में नजर आईं।

8/8

बता दें कि समाजवादी पार्टी अन्य विपक्षी पार्टियों के साथ मिलकर पिछले कई दिनों से राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बीजेपी को घेर रही है। रविवार 2 अगस्त को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी, जिसमें बीजेपी को आड़े हाथ लिया था।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.