खड़गे के सामने क्यों झुके अयोध्या सांसद, 7 तस्वीरों में देखें संसद में विपक्ष का जोरदार बवाल

Published : Aug 12, 2026, 01:54 PM IST

12 अगस्त को मॉनसून सत्र के दौरान विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने झुककर आशीर्वाद की मुद्रा में दिखे। देखें विरोध की तस्वीरें..

1/7

संसद के मकर द्वार पर कांग्रेस-सपा और अन्य विपक्षी सांसदों ने मिलकर राम मंदिर चंदा चोरी विवाद और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर पुलिसिया एक्शन को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने हाथ जोड़े खड़े दिखे।

2/7

समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने भी विपक्षी सांसदों के साथ संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने दान पेटी में सिक्के डालकर अपना विरोध जताया।

3/7

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने भी विपक्षी सांसदों के साथ संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने भी 20 जुलाई की कथित पुलिस कार्रवाई और अयोध्या राम मंदिर चंदा मामले को लेकर विपक्ष के साथ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान उनके हाथ में एक बैनर दिखा, जिस पर लिखा था- चोरी कहीं, बोरी वहीं।

4/7

विपक्ष के प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद जया बच्चन, डिंपल यादव, अवधेश प्रसाद और विपक्ष के अन्य सांसद भी शामिल हुए। सभी नेताओं ने CJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर चंदा मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

5/7

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी विपक्षी सांसदों के साथ संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन में शामिल हुईं। बता दें कि विपक्ष पूरे मॉनसून सत्र के दौरान बीजेपी सरकार को घेरने के लिए लगातार हंगामा कर रहा है।

6/7

संसद के मकर द्वारा पर प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने ‘किसने लूटा’ का बैनर पकड़ रखा था। विपक्ष राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के साथ ही अमित शाह को संसद में जवाब देने की मांग पर अड़ा है। हालांकि, अब गृह मंत्री ने साफ कह दिया है कि वो चर्चा को तैयार हैं।

7/7

संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन करते तमाम विपक्षी सांसद। गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को साफ कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है, लेकिन शर्त ये है कि विपक्ष सदन को चलने दे। आज 3 बजे से चर्चा शुरू करें। मैं सदन में बैठूंगा, सबको सुनूंगा और कल 3 बजे सबको जवाब दूंगा।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.