बॉक्सिंग एक्शन से लेकर प्यार भरी थपकी तक, CWG 2026 मेडलवीरों के साथ PM मोदी का खास अंदाज

Published : Aug 10, 2026, 12:17 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के भारतीय मेडल विजेताओं से मुलाकात की। इस दौरान वह लवलीना बोरगोहेन के साथ बॉक्सिंग एक्शन करते और मीराबाई चानू को मिठाई खिलाते नजर आए। खिलाड़ियों के साथ पीएम मोदी की तस्वीरें खूब चर्चा में हैं।

1/10

पीएम मोदी ने मेडल विजेताओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने देश का मान बढ़ाया है और उनकी सफलता देश के लाखों युवाओं को प्रेरित करेगी।

2/10

इस दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, “जो खेलेगा, वो खिलेगा” और सभी के साथ “भारत माता की जय” का उद्घोष भी किया।

3/10

मुलाकात के दौरान पीएम मोदी का अलग अंदाज भी देखने को मिला। वह बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन के साथ मजेदार अंदाज में बॉक्सिंग एक्शन करते नजर आए। पीएम मोदी के इस अंदाज को देखकर वहां मौजूद खिलाड़ी भी मुस्कुराते दिखाई दिए।

4/10

गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के साथ भी पीएम मोदी का खास अंदाज देखने को मिला। उन्होंने मीराबाई को अपने हाथ से मिठाई खिलाई और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

5/10

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कुल 39 मेडल अपने नाम किए। इनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे। मेडल टैली में भारत चौथे स्थान पर रहा।

6/10

भारतीय बॉक्सिंग टीम ने ग्लासगो में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 मेडल जीते, जिसमें 7 गोल्ड और 3 सिल्वर शामिल रहे। पीएम मोदी ने बॉक्सिंग टीम के खिलाड़ियों से भी मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया।

7/10

भारतीय जूडो टीम ने भी कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना अब तक का बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम ने कुल 4 मेडल जीते, जिसमें 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहा।

8/10

पीएम मोदी ने भारतीय एथलीट्स के साथ भी तस्वीरें क्लिक कराईं। इस दौरान वह खिलाड़ियों के कंधे पर हाथ रखते और उनका मनोबल बढ़ाते नजर आए। भारतीय एथलीट्स ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 10 मेडल जीते, जिनमें 5 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

9/10

ये पहली बार नहीं है, जब पीएम मोदी ने किसी बड़े खेल आयोजन के बाद भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की हो। इससे पहले भी ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों से वह मुलाकात कर चुके हैं।

10/10

खिलाड़ियों ने पीएम मोदी को भारत की एक खास जर्सी भी भेंट की। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.