प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय के उज्बेकिस्तान दौरे पर हैं। रविवार को राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने मोदी को अपने देश के सर्वोच्च राज्य सम्मान ओली दाराजली डस्टलिक से सम्मानित किया। इस बीच पीएम के विदेशी टूर की कुछ खास तस्वीरें सामने आई हैं…
1/10
पीएम मोदी रविवार को ताशकंद पहुंचे। प्रधानमंत्री के उज्बेकिस्तान दौरे की यह तस्वीर कितनी शानदार है। जब एक बच्ची उनसे मिलने पहुंची तो पीएम ने उसके सिर पर हाथ रखकर दुलार करते नजर आए।
2/10
इस तस्वीर में आप देख सकते हैं पीएम मोदी उज्बेकिस्तान में रह रहे भारतीय प्रवासी समुदाय से मिलते हुए नजर आ रहे हैं।
3/10
पीएम मोदी ने ताशकंद में रविवार सुबह एक योग सेशन में शामिल हुए। जहां उन्होंने विदेशी लोगों को योग सिखाया।
4/10
बता दें कि जब पीएम मोदी ताशकंद में भारतीय लोगों से मिले तो यह नजारा देखने लायक था। हर किसी में पीएम की एक झलक और उनसे हाथ मिलाने की होड़ मची हुई थी।
5/10
बता दें कि जैसे ही पीएम मोदी ताशकंद में भारतीय प्रवासी भारतीयों से मिले तो पूरा हाल मोदी मोदी के नारों से गूंज उठा। उज्बेकिस्तान के लोगों से यह नजारा देखते ही बना।
6/10
बता दें कि पीएम मोदी जब ताशकंद में भारतीय समुदाय मिले तो इस दौरान कुछ महिलाओं प्रधानमंत्री की कलाई पर राखी बांधी। वहीं पीएम ने सभी को रक्षाबंधन को शुभकामनाएं दीं।
7/10
ताशकंद में पीएम मोदी से जब भारतीय समुदाय के लोग मिले तो किसी ने उनको तिरंगा दिया तो किसी ने उनका हाथ मिलकार वेलकम किया। वहीं कुछ लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
8/10
इस तस्वीर में देखिए उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, "ओली दाराजली दुस्तलिक" से सम्मानित करते नजर आ रहे हैं।
9/10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ताशकेंट में उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस दौरान दोनों देश को लेकर कई समझौते भी हुए।
10/10
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस उज्बेकिस्तान दौरे में विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी साथ गए हैं। तस्वीर में देखिए भारतीय समुदाय की महिलाएं पीएम मोदी से मुलाकात कर रही हैं।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.