प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने 6 दिवसीय दौरे के अंतिम चरण में शुक्रवार को न्यूजीलैंड पहुंचे। इस दौरान वहां रह रहे भारतीय समुदाय ने पारंपरिक तरीके से उनका वेलकम किया। बता दें कि 40 साल बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड यात्रा है।
1/7
शुक्रवार को ऑकलैंड में कम्युनिटी वेलकम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत भारत के सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर किया गया।
2/7
पीएम मोदी ने कहा, ऑकलैंड में कम्युनिटी वेलकम के दौरान भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के जीवंत उत्सव को देखकर बहुत खुशी हुई।
3/7
कार्यक्रमों में पंजाब और तमिलनाडु की संस्कृति, कर्नाटक और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत का संगम और 'वंदे मातरम' की प्रस्तुति देखने को मिली।
4/7
पीएम मोदी ने कहा, मैं प्रवासी समुदाय की सराहना करता हूं कि उन्होंने पीढ़ियों और महाद्वीपों में भारत की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखा।
5/7
मोदी ने कहा, न्यूजीलैंड में रह रहे भारतीयों ने भारतीय प्रधानमंत्री के दौरे का 4 दशकों से इंतजार किया और आज उनका उत्साह और अपनापन साफ दिखा।
6/7
पीएम मोदी कहा कि न्यूजीलैंड में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों का भारत के साथ जुड़ाव अटूट बना हुआ है।
7/7
पीएम के दौरे की शुरुआत न्यूजीलैंड सरकार के साथ द्विपक्षीय बातचीत से शुरू होगी। इस दौरान दोनों देश FTA समझौते को फाइनल करेंगे।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.