पंजाब बंद की 10 ताजा तस्वीरें: देखिए अमृतसर से लुधियाना तक स्कूल-बाजार सब बंद

Published : Oct 15, 2026, 05:48 PM IST

15 अक्टूबर गुरूवार को पूरा पंजाब बंद है। मानसा जिले में नशा विरोधी कार्यकर्ता परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में जलंधर से लेकर लुधियाना तक स्कूल और बाजार पूरी तरह बंद रहे। अमृतसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

1/10

गुरुवार को अमृतसर में नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में प्रदर्शनकारियों द्वारा भंडारी ब्रिज पर पंजाब पुलिस के जवान सतर्क तैनात हैं।

2/10

वहीं अमृतसर के डीसीपी (सिटी) जसकरन सिंह तेजा ने एएनआई को बताया कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है और हालात पूरी तरह शांतिपूर्ण हैं।

3/10

अमृतसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर के सभी चौराहों पर पुलिस के जवान सुरक्षा में लगे हैं।

4/10

पंजाब बंद के दौरान अकाली दल के समर्थकों ने बैनर लहराते हुए भगवंत मान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

5/10

परविंदर सिंह जोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद के आह्वान पर अकाली दल के समर्थकों ने बैनर लहराते हुए नारे लगाए।

6/10

परविंदर सिंह जोटा की हत्या के विरोध में जलंधर से लेकर लुधियाना तक किसानों और मजदूरों ने भगवंत मान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए।

7/10

पंजाब में विरोध कर रहे किसानों ने कहा कि पंजाब में सबसे ज्यादा नशा भगवंत मान सरकार के राज में ही बिक रहा है।” उन्होंने झोटा की हत्या पर सरकार के रवैये की भी आलोचना की।

8/10

गुरुवार को अमृतसर में नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह जोटा की हत्या के बाद पंजाब बंद के आह्वान को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

9/10

अमृतसर के मानसा में परविंदर सिंह "झोटा" की हत्या के विरोध में एक निहंग सिख ने भंडारी पुल पर यातायात रोककर यात्रियों को रोका। मौके पर एक पुलिसकर्मी भी मौजूद था।

10/10

अमृतसर में निहंग सिख वाहनों से आने-जाने वाले लोगों को रोक रहे, लेकिन सामने खड़ी पुलिस कुछ भी नहीं कर रही है। यह तस्वीर शहर के भंडारी पुल की है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.