Published : Jul 16, 2026, 02:38 PM ISTUpdated : Jul 16, 2026, 02:45 PM IST
चार धामों में से एक पुरी धाम में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा निकाली जा रही है। पहले पहंडी रस्म के दौरान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को रथ पर विराजमान किया। पहले गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव सोने की झाड़ू से रथों के आगे सफाई की।
1/7
पुरी में रथ यात्रा की पहली झलक देखने के लिए और भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन करने के लिए सड़कों पर जनसैलाब उमड़ा है।
2/7
पुरी में बारिश को दौर जारी है। लेकिन भक्तों को इसकी चिंता नहीं है, वह भीगते हुए सड़क पर खड़े हैं, ताकि उनको भगवान जगन्नाथ के दर्शन हो जाएं।
3/7
आज के दिन भगवान जगन्नाथ मंदिर से बाहर आकर अपने रथों पर सवार होकर गुंडिचा मंदिर की ओर जाते हैं। जिसे उनकी मौसी मां का घर भी कहा जाता है।
4/7
रथ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा और बाकी व्यवस्थाओं के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुरी में पुलिस-फोर्स तैनात है।
5/7
जगन्नाथ रथ यात्रा हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। इसमें हर साल भारत और विदेशों से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
6/7
बता दें कि पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के स्वागत के लिए मंदिर के बाहर रखे रथों के सामने ओडिशी कलाकार पारंपरिक प्रस्तुति दे रहे हैं।
7/7
पुरी से पहले आज सुबह अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा निकाली गई। जहां हाथियों को पैर में जंजीरों से बांधकर लाया गया
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.