Published : Jul 21, 2026, 07:55 PM ISTUpdated : Jul 21, 2026, 08:39 PM IST
दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने 21 जुलाई को पीएम आवास के पास धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया।
1/9
पीएम हाउस के पास से राहुल गांधी को पुलिस ने कुछ इस तरह से जबरन उठाते हुए हिरासत में लिया।
2/9
राहुल गांधी को हिरासत में लेते समय पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।
3/9
राहुल गांधी धरना प्रदर्शन से हटने को तैयार नहीं थे, तब पुलिस को उन्हें जबरन उठाकर बस में बैठाना पड़ा।
4/9
राहुल गांधी के साथ ही पुलिस ने प्रियंका गांधी को भी हिरासत में लेकर बस में बैठाया।
5/9
पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद बस के भीतर कुछ इस तरह दिखे राहुल गांधी के हाव-भाव।
6/9
पुलिस ने कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को भी हिरासत में लिया।
7/9
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल को पुलिस ने पीएम आवास की ओर जाने से रोका। कांग्रेस नेता शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े हैं।
8/9
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को हिरासत में लेती दिल्ली पुलिस।
9/9
मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के आवास के पास कांग्रेस नेताओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान पहरा देते सुरक्षाकर्मी।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.