संसद परिसर में राहुल गांधी की 10 तस्वीरः कहीं पर अग्रेसन, कहीं पर दिखा भाई-बहन का प्यार

Published : Aug 05, 2026, 07:05 PM IST

लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने विपक्षी सांसदों ने साथ बुधवार को संसद परिसर में  विरोध प्रदर्शन किया। सभी विपक्षी नेता मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

1/10

केंद्र सरकार के खिलाफ जारी मार्च को राहुल गांधी और प्रिंयका गांधी ने लीड किया। यह विरोध अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी और आंदोलन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर था।

2/10

राहुल-प्रियंका गांधी के साथ नजर आ रहे यह सासंद कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल के हैं। जिन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ तख्तियां पकड़ रखी हैं।

3/10

बता दें कि राज्यसभा और लोकसभा में विपक्ष के विरोध के कारण संसद की कार्यवाही स्थागित कर दी गई। क्योंकि विपक्षी दल राम मंदिर और छात्रों की पिटाई को लेकर नारेबाजी कर रहे थे।

4/10

राहुल गांधी ने हाथ में उन छात्रों की फोटो पकड़ रखी है जो पुलिस की लार्ठीचार्ज में घायल हुए हैं। इस मार्च के दौरान राहुल एंग्री यंगमैन के अंदाज में नजर आए।

5/10

बता दें कि विपक्षी सांसदों ने 20 जुलाई को सीजेपी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई, अयोध्या राम मंदिर के चंदे में कथित गबन और अन्य मुद्दों के विरोध में प्रेरणा स्थल स्थित गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च निकाला।

6/10

बता दें कि लोकसभा नेता राहुल गांधी ने राज्यसभा नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ मानसून सत्र के विरोध प्रदर्शन के दौरान विपक्ष के मार्च का नेतृत्व किया

7/10

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और प्रिंयका गांधी के द्वारा किए गए विरोध-प्रदर्शन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि राहुल किस तरह गुस्से में दिखाई दे रहे हैं।

8/10

इस तस्वीर में लोकसभा नेता राहुल गांधी और राज्यसभा नेता मल्लिकार्जुन खड़गे नजर आ रहे हैं। मानसून सत्र के दौरान दोनों नेता आगे की प्लानिंग करते दिख रहे हैं।

9/10

राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में 10 जनपथ पर जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें राहुल ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा-गृहमंत्री अमित शाह के आदेश पर ही पुलिस ने पैलेट गन चलाई थी।

10/10

राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन प्रदर्शनकारी 4 छात्रों को सामने लेकर आए जिन पर पुलिस ने हमला किया था। इस दौरान एक छात्र ने कहा हम शांति से चल रहे थे तो एक पुलिस अफसर ने हमको बेरहमी से मारा।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.