महाकाल से रामलला तक भक्तों ने भगवान को बांधी राखी 5 तस्वीरों में देखिए अनूठा रक्षाबंधन

Published : Aug 28, 2026, 01:08 PM IST

पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े जोश और पारंपरिक धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग अपनी बहनों से पहले भगवान को राखी बांध रहे हैं। बाबा महाकाल से लेकर राम लला को राखी बांधी गईं। तो आइए देखते हैं तस्वीरें...

1/5

राखी का त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है और यह एक पवित्र त्योहार है. इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। रक्षाबंधन के इस पवित्र त्यौहार पर पारंपरिक पूजा-पाठ से लेकर कुछ अनोखे नजारे भी देखने को मिल रहे हैं।

2/5

इसी बीच श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम लला के लिए उनकी बहन माता शांता के आश्रम से भेजी गईं राखियां बांधी गईं. इन राखियों को श्रृंगी आश्रम से संतों द्वारा पारंपरिक पूजा के बाद लाया गया था।

3/5

बता दें कि सबसे पहले रक्षाबंधन पर सबसे पहले बाबा महाकाल को देश की पहली और करीब 2 फीट लंबी विशेष राखी बांधी गई। पुजारी परिवार की महिलाओं ने सावनभर व्रत रखकर अपने हाथों से यह राखी तैयार की है।

4/5

दुनिया की सबसे बड़ी सनातनी राखी इस बार हमारे अपने इंदौर में भगवान खजराना गणेश को अर्पित की जाएगी! इस साल की थीम बेहद खास है— ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने का जश्न। पालरेचा परिवार की यह अनूठी पहल पिछले 24 सालों से हमारी संस्कृति और राष्ट्र प्रेम को सहेज रही है

5/5

रक्षाबंधन और गम्हा पूर्णिमा के अवसर पर, श्रीमंदिर में विशेष राखियां लाई गईं और भगवान बलभद्र और भगवान जगन्नाथ को बांधी गईं, जबकि देवी सुभद्रा को भी एक पवित्र राखी अर्पित की गई।

न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.