ऋषभ पंत अपने शानदार खेल के साथ लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने उत्तराखंड में अपना घर बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जमीन खरीदने में मदद की अपील की है। आइए जानें पंत की लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में
1/6
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ पंत की कुल नेट वर्थ करीब 100 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा क्रिकेट, आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट, बीसीसीआई की मैच फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है।
2/6
आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने करीब 27 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। क्रिकेट के अलावा विज्ञापनों और ब्रांड डील्स से भी उनकी अच्छी कमाई होती है।
3/6
ऋषभ पंत मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं और उनका पुश्तैनी घर रुड़की में है। इसके अलावा दिल्ली के उत्तम नगर में भी उनका घर बताया जाता है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 से 3 करोड़ रुपये बताई जाती है।
4/6
अब पंत उत्तराखंड में अपना एक बड़ा और खूबसूरत घर बनाना चाहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग कर सरकारी नियमों और दरों के अनुसार जमीन खरीदने में मदद की अपील की है।
5/6
ऋषभ पंत के पास लग्जरी कारों का भी शानदार कलेक्शन बताया जाता है। उनकी कारों में Mercedes-Benz C-Class, Mercedes-Benz GLE, Ford Mustang और Audi A8 जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं। इन कारों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंत को लग्जरी और स्पोर्टी कारों का कितना शौक है।
6/6
क्रिकेटर होने के कारण फिटनेस ऋषभ पंत की लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपने घर में पर्सनल जिम भी बना रखा है, जहां वह फिटनेस और रिकवरी पर काम करते हैं।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.