पहली बहन को रास्ते में मारी गोली
पुलिस के अनुसार, आरोपी विवेक कुमार उर्फ विक्की पहले प्रीत विहार में रहने वाली अपनी बहन संगीता उर्फ शकुंतला (50) के पीछे पहुंचा। शाम करीब 7:20 बजे जब वह सेक्टर रोड पर ई-रिक्शा से जा रही थी, तभी आरोपी ने उस पर गोली चला दी। गोली पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।