धर्मेंद्र प्रधान के जाने की खुशी में ठाकरे ब्रदर्स ने यूं मनाया जश्न, 5 फोटो में मुंबई से कैसे भरी हुंकार

Published : Jul 26, 2026, 05:26 PM IST

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी जितनी CJP के सदस्यों और युवाओं में। उससे कहीं ज्यादा विपक्षी पार्टियां खुश हैं। शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे और MNS अध्यक्ष राज ठाकरे ने रविवार को एक साथ आकर जश्न मनाया। दोनों भाइयों का ये एकजुटता का प्रतीक है।

1/6

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने एक साथ शिवाजी पार्क में एक बड़ी रैली की। जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। शिवाजी पार्क का मैदान भारतीय झंडों से भर गया और 'वंदे मातरम' की गूंज पूरे मैदान में सुनाई दे रही थी।  मंच पर ठाकरे बंधुओं के साथ आदित्य ठाकरे, शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत और NCP (SP) नेता रोहित पवार जैसे बड़े नेता भी मौजूद थे।

2/6

उद्धव ठाकरे ने कहा, "मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि उन्हें काम करना चाहिए, लेकिन वे पार्टियां तोड़ने में लगे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मोदी जनादेश चुराना जानते हैं, लेकिन दिल जीतना नहीं जानते।

3/6

ठाकरे ने लोगों से अपील की कि वे छात्र प्रदर्शनकारियों को डराने-धमकाने वालों का पर्दाफाश करें। उन्होंने कहा, "आज, अंधभक्त धमकियां दे रहे हैं; उनके वीडियो बनाएं और उनके चेहरे सबके सामने लाएं... हमने देश की असली ताकत देखी है, और हमें कभी कमजोर नहीं पड़ना है।"

4/6

NEET पेपर लीक के बाद जान गंवाने वाले छात्रों पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा, "मैं उन बच्चों का दर्द नहीं भूल सकता जिन्होंने अपनी जान गंवाई।"

5/6

MNS चीफ राज ठाकरे ने सरकार से जवाबदेही मांगने वाले छात्रों की तारीफ की। उन्होंने कहा, "आज का दिन मनाना ज़रूरी है - यह आप सब की मेहनत का नतीजा है।" इसके बाद उन्होंने भीड़ से आत्महत्या करने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखने को कहा।

6/6

बता दें कि मुंबई में आयोजित शिवसेना की इस रैली के बहाने दोनों ठाकरे बंधुओं ने इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा बीजेपी अब वह पार्टी नहीं रही, जिसके साथ हम कभी साथी थे।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.