SIR प्रोटेस्ट की 15 PHOTO: कहीं गोद में उठाया तो कहीं घसीटा, देशभर में ज्ञानेश कुमार के विरोध की तस्वीरें

Published : Oct 02, 2026, 08:21 PM IST

SIR विवाद को लेकर 2 अक्टूबर को दिल्ली-लखनऊ समेत देश के कई शहरों में विपक्ष ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए और उनके इस्तीफे की मांग की। देखें प्रोटेस्ट की तस्वीरें..

1/15

लखनऊ में शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर SIR विवाद पर हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों ने एक सपा कार्यकर्ता को इस तरह गोद में उठा हिरासत में लिया।

2/15

लखनऊ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर SIR विवाद पर हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता को हिरासत में लेती पुलिस।

3/15

लखनऊ में शुक्रवार को परिवर्तन क्रॉसिंग पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों ने एक प्रदर्शनकारी को हिरासत में लिया।

4/15

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ नारे लगाए और SIR विवाद को लेकर उनके इस्तीफ़े की मांग की।

5/15

दिल्ली में वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने जंतर-मंतर के पास एक महिला प्रदर्शनकारी को हिरासत में लिया।

6/15

दिल्ली में जंतर-मंतर के पास ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी ने ज्ञानेश कुमार का मास्क पहना हुआ था।

7/15

दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) की नेता वृंदा करात।

8/15

वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के मुद्दे पर CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने एक प्रदर्शनकारी को हिरासत में लिया।

9/15

जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कुछ इस तरह हिरासत में लिया।

10/15

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेती पुलिस।

11/15

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला प्रदर्शनकारी शामिल थीं, जिनके लिए खासतौर पर महिला पुलिस का इंतजाम किया गया था।

12/15

विरोध प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी को जबरन उठाती महिला पुलिस।

13/15

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से जद्दोजहद करता एक प्रदर्शनकारी।

14/15

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने करीब 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।

15/15

श्रीनगर में वोट चोरी के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस समर्थकों को रोकती पुलिस।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.