26 दिन भूखे रहने के बाद भी सोनम वांगचुक में दिखी गजब की एनर्जी, PHOTOS में देखें कहां पहुंचे...

Published : Jul 27, 2026, 06:53 PM IST

सामाजिक एवं पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सोमवार दोपहर 2 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। वह हॉस्पिटल से निकलकर कहीं और नहीं जाकर सीधे अपनी पत्नी डॉ. गीतांजलि के साथ दिल्ली के राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

1/5

बता दें कि सोनम वांगुचक NEET पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिनों तक अनशन पर बैठे थे। इसके बाद उनकी बिगड़ती तबीयत को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्हें सफदरगंज अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। लेकिन यहां भी उनका आमरण अनशन जारी रहा। हालांकि मोदी सरकार ने उनकी मांगे मान ली और वांगुचक ने 27वें दिन अपनी भूंख हड़ताल खत्म कर दी।

2/5

26 दिन भूख हड़ताल करने के बाद जब सोनम वांगचुक अस्पताल से छुट्टी लेकर बाहर निकले तो उनमें गजब की एनर्जी दिखी। उनके उत्साह और जोश को देखकर ऐसा नहीं लगा कि वह इतने दिनों से हंगर स्ट्राइक पर थे।

3/5

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वांगचुक अपनी पत्नी डॉ. गीतांजलि के साथ दिल्ली के राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा-गांधी जी ने आंदोलन करके हमें अंग्रेजों से आजादी दिलाई थी। आज भी गांधी जी का तरीका आज भी काम करता है, बस उनके बताए मार्ग पर डटे रहिए।

4/5

सोनम वांगचुक ने कहा-मैं सभी को बताना चाहता हूं कि बापू का दिखाया रास्ता आज भी उतना ही सही और प्रासंगिक है, जितना 100 साल पहले था। शांतिपूर्ण आंदोलन के कारण हमारी जीत हुई है। हिंसा होती तो मामला बिगड़ सकता था। इसलिए मैंने हिंसा होने से पहले ही अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर ली थी।

5/5

इस तस्वीर में आप सोनम वांगचुक की एनर्जी के साथ साथ उनकी विनम्रता भी देख सकते हैं वह जमीन पर बैठकर सिर झुकाए गांधी जी को नमन कर रहे हैं। क्योंकि वह अपना आर्दश बापू को मानते हैं।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.