बारिश ने गुजरात के दूसरे सबसे बड़े शहर और डायमंड सिटी सूरत की हालत बिगाड़ दी है। भारी बारिश के चलते जहां सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, वहीं शहर की कई कालोनियां बाढ़ के पानी में डूब चुकी हैं।
1/6
सूरत में रविवार को वराछा रोड पर रचना-कपोध्रा बीआरटीएस कॉरिडोर पर एक बड़ा सिंकहोल बन गया।
2/6
बताया जा रहा है कि इससे पहले इस बड़े गड्ढे में एक BRTS बस फंस गई थी। हालांकि, उसे काफी जद्दोजहद के बाद निकाल लिया गया।
3/6
सूरत में हुई भारी बारिश से सीता नगर के IFM बिजनेस हब की दुकानों और बेसमेंट में पानी भर गया, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
4/6
सूरत के पोद्दार आर्केड मार्केट में भारी बारिश के बाद बंद दुकानों और बारिश से भीगे बेसमेंट का हाल।
5/6
सूरत के लिंबायत मीठी खाड़ी इलाके में जलभराव के कारण बाढ़ के पानी में तैरता कचरा।
6/6
सूरत के ओलपाड के साई गांव में हुई भारी बारिश के बाद सड़कों और आस-पास के इलाकों में पानी भर गया है।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.