एक साथ संसद पहुंची TMC की 3 बागी महिला सासंद, लाइमलाइट लूट ले गईं मुस्कुराती सयानी घोष: 5 PHOTO

Published : Jul 28, 2026, 03:32 PM IST

मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को संसद पुस्तकालय भवन के बालयोगी ऑडिटोरियम में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) संसदीय दल की बैठक यानि 'मंगल मिलन' कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मोदी से लेकर NDA के तमाम बड़े नेता शामिल हुए। PM ने सभी को संबोधित किया।

1/5

तस्वीर में नजर आ रहीं टीएमसी की बागी सांसद सायनी घोष और जून मालिया तथा भाजपा सांसद सुष्मिता देव हैं। जो पहली बार एक साथ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संसदीय दल की बैठक में भाग लेने पहुंची हुई थीं। देखिए इस दौरान सबकी नजरें सयानी पर हैं, जो मुस्कुराते हुे नजर आ रही हैं।

2/5

यह पहला मौका था जब NDA संसदीय दल की बैठक में पहली बार पहुंचे TMC के बागी सांसद पहुंचे। बता दें कि NCPI में विलय करने वाले सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय, काकोली घोष, शताब्दी रॉय, शर्मिला सरकार, मिताली बाग समेत तमाम सांसद इस मीटिंग में देखे गए।

3/5

एनडीए की इस मंगल मिलन मीटिंग में पीएम ने सभी सांसदों को संबोंधित करते हुए कहा-हमारी सरकार छात्रों के साथ खड़ी है। उनके साथ कुछ गलत नहीं होने देगी। जो भी लोग नीट पेपर लीक में दोषी हैं, उनके खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

4/5

यह तस्वीर उस वक्त ही जब एनडीए के सभी सांसद मंगल मिलन मीटिंग में शामिल होकर वापस मानसून सत्र में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान जून मालिया के साथ नजर आ रहीं सयानी घोष मुस्कुराने के साथ हाथ हिलाते हुए जाती दिखीं।

5/5

टीएमसी की बागी सासंद सयानी घोष की यह तस्वीर कल यानि सोमवार 27 जुलाई की है। जब वह मानसून सत्र में शामिल होकर बाहर निकलीं तो इस दौरान बारिश हो रही थी। उन्होंने भीगने से बचने के लिए अपने बैग को सिर पर लगा लिया।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.