Trisha Singh Funeral: जवान बेटी का शव देख बिलख पड़ीं मंत्री, तृषा के अंतिम संस्कार की 15 PHOTO

Published : Sep 24, 2026, 10:00 PM IST

जमशेदपुर के मरीन ड्राइव हाईवे पर हुए हादसे में जान गंवाने वाली झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह का पार्थिव शरीर जैसे ही घर पहुंचा, मां दीपिका बिलख उठीं। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। देखें तस्वीरें..

1/15

तृषा सिंह के पार्थिव शरीर को जब उनके घर लाया गया तो मां दीपिका पांडेय सिंह बिलख उठीं। यह उनका सरकारी आवास भी है।

2/15

दीपिका पांडेय सिंह के सरकारी आवास से तृषा सिंह की शवयात्रा करीब शाम 6 बजे धुर्वा डैम स्थित सीठियो श्मशान घाट के लिए रवाना हुई।

3/15

तृषा सिंह की शवयात्रा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

4/15

बेटी की अर्थी देख अपने आंसू नहीं रोक सकी दीपिका पांडेय सिंह।

5/15

तृषा सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के सरकारी आवास पर लोगों का तांता लगा रहा।

6/15

इस दौरान वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मौजूद रहे।

7/15

तृषा सिंह को श्रद्धांजलि देने विधायक नमन बिकास कोंगारी, उज्ज्वल तिवारी, राकेश सिन्हा, जेएससीए उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सूचना आयुक्त तनुज खत्री, जगदीश साहू, अजय सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पहुंचे।

8/15

तृषा सिंह की शवयात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। इस दौरान वो अपने आंसू नहीं रोक सके।

9/15

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दीपिका पांडेय सिंह के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने तृषा सिंह को श्रद्धांजलि दी।

10/15

बड़ी संख्या में लोगों ने तृषा सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

11/15

तृषा सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट में भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

12/15

तृषा सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई देते शोकाकुल परिजन।

13/15

बता दें कि जमशेदपुर में गुरुवार 24 सितंबर की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।

14/15

मृतकों में झारखंड की ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी तृषा भी शामिल थीं।

15/15

बता दें कि 18 साल की तृषा सिंह कॉर्मल जूनियर कॉलेज में 12वीं की स्टूडेंट थीं।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.