उज्जैन में भाद्रपद (भादो) मास के दूसरे सोमवार (7 सितंबर) को बाबा महाकाल की भव्य राजसी सवारी धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान राजाधिराज श्री महाकालेश्वर ने पालकी में सवार होकर प्रजा को अपने 6 दिव्य रूपों में दर्शन दिए और नगर का हाल जाना।
1/13
राजसी सवारी में बाबा महाकाल ने 6 अलग-अलग दिव्य रूपों में अपने भक्तों को दर्शन दिए।
2/13
इस दौरान रजत पालकी में श्री चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिवतांडव, नंदी रथ पर उमामहेश, दो अलग-अलग रथों पर होल्कर स्टेट का मुखारबिंद और सप्तधान मुखारबिंद शामिल हैं।
3/13
बाबा महाकाल की सवारी में पहली बार ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई। इसके लिए देश-विदेश की किस्मों के करीब 50 क्विंटल फूल मंगाए गए।
4/13
शहनाई गेट पर गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान पहली बार ड्रोन से पुष्पवर्षा हुई। इसके बाद शिप्रा तट और गोपाल मंदिर पर भी फूल बरसाए गए।
5/13
सवारी में प्रदेश के अलग-अलग शहरों से आई करीब 70 मंडलियां भजन गाते हुए चलीं।
6/13
बाबा महाकाल की पालकी शाम 4 बजे मंदिर परिसर से बाहर आई। सबसे पहले पुलिस बल द्वारा बाबा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
7/13
बाबा महाकाल की पालकी विभिन्न मार्गो से होते हुए शिप्रा तट पहुंची। यहां सवारी का पूजन-अर्चन किया गया।
8/13
वापसी में सवारी कार्तिक चोक, खाती समाज मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर होती हुई पुन: मंदिर पहुंची।
9/13
इस दौरान लाखों भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर स्वयं को धन्य महूसस किया।
10/13
बता दें कि बाबा महाकाल की अंतिम सवारी भाद्रपद मास के दूसरे सोमवार को निकाली जाती है। इस सवारी में भगवान महाकाल अपने पूर्ण वैभव में दिखाई देते हैं।
11/13
करीब 60 से 70 भजन मंडलिया, पुलिस बैंड, पुलिस अश्व दल व अनेक कलाकार अपनी प्रस्तुति देते हुए चलते हैं।
12/13
ऐसा लगता है कि मानों कोई राजा अपने सेना सहित नगर भ्रमण पर निकला हो। इसलिए बाबा महाकाल की अंतिम सवारी को राजसी सवारी भी कहते हैं।
13/13
इस पावन अवसर पर उज्जैन में भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी और पूरा शहर शिवमय हो गया।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.