भारतीय टीम के क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। रहाणे ने ये न्यूज इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर कर दी। आइए जानते हैं उनके फैमिली के बारे में और फोटोज में देखते हैं उनकी खूबसूरत बहन का ग्लैमरस अंदाज
1/7
बत दें कि क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के परिवार में उनका एक भाई भी है जिसका नाम शशांक रहाणे है। वहीं रहाणे की एक छोटी बहन भी है, जिसका नाम अपूर्वा रहाणे है।
2/7
अपूर्वा रहाणे की खूबसूरती किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। सोशल मीडिया पर उनके ग्लैमरस अंदाज और ब्यूटी लुक की तस्वीरें वायरल हैं। वह खुद भी आए दिन इंस्ट्रा पर अपनी रील और फोटोज शेयर करती रहती हैं।
3/7
बता दें कि अजिंक्य रहाणे की बहन अपूर्वा एवीएशन इंडस्ट्री में काम करती हैं। वह एक एविएशन ट्रेनर और फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में कार्य करती हैं। इसके अलावा वो इंडिगो जैसी एयरलाइंस में केबिन क्रू (Cabin Crew) के रूप में काम कर चुकी हैं ।
4/7
बहुत कम लोगों को पता है कि अजिंक्य रहाणे पत्नी राधिका धोपावकर, अपूर्वा की बचपन की सहेली हैं। राधिका का अपूर्वा के घर आना-जाना था, बस यहीं से अजिंक्य और राधिका की दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया।
5/7
रहाणे और उनकी बहन अपूर्वा के बीच काफी अच्छी बॉडिंग है। दोनों भाई बहन की तरह नहीं बल्कि फ्रेंड की तरह रहते हैं। दोनों एक दूसरे से हर सुख-दुख की बातें शेयर करते हैं। बताया जाता है कि रहाणे ने अपने प्यार के बार में बहन को सबसे पहले बताया था।
6/7
रहाणे अक्सर रक्षाबंधन और अन्य त्योहारों के मौके पर सोशल मीडिया पर अपनी बहन अपूर्वा के प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त करते रहते हैं।
7/7
अजिंक्य रहाणे का परिवार महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले (संगमनेर तालुका के चंदनापुरी गांव) से ताल्लुक रखता है। हालांकि बाद में मुंबई के डोंबिवली में शिफ्ट हो गया। उनके पिता मधुकर बाबूराव रहाणे हैं और मां सुजाता रहाणे हैं।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.