हरियाणा के इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जानिए शीलू बल्हारा कौन हैं, उनका कबड्डी करियर, परिवार और पूरे मामले की अब तक सामने आई जानकारी।
1/7
शीलू बल्हारा हरियाणा के रोहतक जिले के बहु अकबरपुर गांव के रहने वाले एक इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी हैं। उनकी 23 वर्षीय पत्नी मुस्कान ने शुक्रवार दोपहर अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
2/7
उन्होंने भारत के अलावा कनाडा सहित कई इंटरनेशनल कबड्डी टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया है। अपनी मजबूत डिफेंस और शानदार टैकल के कारण उनकी पहचान एक बेहतरीन कैचर (Defender) के रूप में है।
3/7
साल 2022 के वर्ल्ड कबड्डी कप में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'बेस्ट कैचर' का सम्मान भी मिला था। खेल जगत में उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनाई है।
4/7
इन दिनों शीलू बल्हारा अपनी खेल उपलब्धियों की नहीं, बल्कि पारिवारिक दुख की वजह से चर्चा में हैं। जानकारी के मुताबिक, उनकी पत्नी मुस्कान ने शुक्रवार दोपहर अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
5/7
मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है और अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
6/7
शीलू बल्हारा और मुस्कान की शादी दिसंबर 2023 में पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम से हुई थी। शादी के करीब दो साल बाद, 2025 में दोनों के घर एक बेटे का जन्म हुआ।
7/7
मुस्कान ने अपनी मौत से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर एक रील पोस्ट की थी। वीडियो में वह सामान्य और मुस्कुराती हुई नजर आ रही थीं। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.