भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया में एक ऐसे खिलाड़ी को लेकर चर्चा तेज है, जिसने करीब एक दशक से ज्यादा समय तक घरेलू क्रिकेट में लगातार मेहनत की और अब 33 साल की उम्र में भारतीय टीम तक पहुंचा है।
1/8
सारांश जैन मध्य प्रदेश के स्टार ऑलराउंडर हैं। वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और दाएं हाथ से ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करते हैं। वो भारत के लिए बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए योगदान देने की क्षमता रखते हैं।
2/8
सारांश का जन्म 31 मार्च 1993 को इंदौर में हुआ था। 33 साल की उम्र में उन्हें पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है। अब उनके इंटरनेशनल डेब्यू पर सभी की नजरें हैं।
3/8
श्रीलंका दौरे के लिए सारांश को टीम इंडिया में शामिल तो किया गया। उन्हें वॉशिंगटन सुंदर की जगह भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिला है। हालांकि, पहले टेस्ट में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी।
4/8
सारांश का घरेलू क्रिकेट रिकॉर्ड बेहद शानदार है। फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उन्होंने 188 विकेट और 2,223 रन बनाए हैं। उनके नाम 2 शतक और 14 अर्धशतक भी दर्ज हैं।
5/8
घरेलू क्रिकेट में सारांश ने अपनी ऑलराउंड क्षमता साबित की है। गेंदबाजी के साथ-साथ वह निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी करते हैं। यही खूबी उन्हें टीम इंडिया के लिए खास बनाती है।
6/8
सारांश के पिता सुबोध जैन भी क्रिकेटर रह चुके हैं। वह मध्य प्रदेश की ओर से रणजी ट्रॉफी में खेल चुके हैं। ऐसे में सारांश को बचपन से ही क्रिकेट का माहौल मिला।
7/8
सारांश ने घरेलू क्रिकेट में करीब एक दशक से ज्यादा समय बिताया है। लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम इंडिया का बुलावा मिला। 33 की उम्र में उनका सपना अब पूरा होने के करीब है।
8/8
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सारांश का डेब्यू हो सकता है। कोलंबो में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने की चर्चा है। उन्हें कुलदीप यादव की जगह मौका मिल सकता है क्योंकि पहले टेस्ट मैच में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। 25 ओवर गेंदबाजी में उन्होंने 103 रन दिए और केवल एक विकेट हासिल किया, जबकि रवींद्र जडेजा ने चार विकेट लिए थे।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.