
रिलेशनशिप डेस्क : मां बेटी का रिश्ता इस दुनिया का सबसे प्यारा रिश्ता होता है। बच्चों के नजर में मां की इमेज दुनिया में सबसे अच्छे इंसान की होती है। लेकिन क्या हो जब बेटी अपनी मां को ही गलत करते हुए रंगे हाथों पकड़ ले? हाल ही में ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पर एक महिला ने बताया कि उसकी बेटी को उसके एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर के बारे में पता चल गया। इससे महिला बहुत डर गई और सीधे एक्सपर्ट के पास पहुंच गई। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...
बेटी ने मां को पकड़ा रंगे हाथ
बताया जा रहा है कि अमेरिका में एक 17 साल की बेटी ने अपनी मां को उसके बॉयफ्रेंड के साथ अश्लील हरकत करते देख लिया। इस बात की भनक मां को भी लग गई कि उसकी बेटी को उसके अफेयर के बारे में पता चल गया है। हालांकि, मां को ऐसी स्थिति में देखकर बेटी कुछ कह तो नहीं पाई लेकिन मां बहुत असहज हो गई। दोनों एक-दूसरे से आंख भी नहीं मिला पा रही थी। इसके पास महिला ने एक्सपर्ट से सलाह ली कि उसे क्या करना चाहिए, क्योंकि उसकी बेटी उसके अफेयर के बारे में जानती है।
बेटी को बताएं अफेयर के बारे में
महिला ने एक्सपर्ट से पूछा कि अपनी बेटी से अपने अफेयर के बारे में क्या बात करूं? तो एक्सपर्ट ने बताया कि हो सकता है कि आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़े। लेकिन अपनी बेटी को अपने रिलेशनशिप के बारे में बता दें। लेकिन उसे सारी बातें ना बताएं। बेटी के मन में अफेयर को लेकर जो शक है उसे दूर करने की कोशिश करें। एक्सपर्ट से सलाह लेने के बाद महिला ने कहा कि शायद मुझे अपने पति से तलाक ले लेना चाहिए।
पति पत्नी के बीच नहीं थे अच्छे संबंध
महिला बताती है कि उसकी वैवाहिक जिंदगी अच्छी नहीं चल रही है। वह काफी दुखी है। ऐसे में उसने एक ऐसे व्यक्ति को डेट करने के बारे में सोचा जो उसे प्यार दे और उसे तवज्जो दें। महिला की शिकायत है कि उसके पति घर पर भी होते हैं तो उसके ऊपर ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में उसने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करने का विचार किया।
और पढ़ें: 15 साल के लड़के ने अपने से तीन गुना बड़ी टीचर के साथ की रेप की कोशिश, पोर्न वीडियो देखकर आया आइडिया
दो बच्चों की मां के साथ एक साल तक भाई करता रहा 'गंदा काम', इस वजह से बहन ने साध रखी थी चुप्पी
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.