18 साल की लड़की का 60 साल के शख्स पर आया दिल, बताया-बुजुर्ग से शादी करने के क्या हैं फायदे

18 साल की उम्र में प्यार होना आम बात है। लेकिन खुद से तीन गुना ज्यादा बड़े उम्र के इंसान से भला कोई कैसे मोहब्बत कर सकता है। लेकिन हम आपको एक ऐसी ही लव स्टोरी बताने जा रहे हैं,जहां बाली उमर में एक लड़की का दिल बुजुर्ग पर आता है और दुनिया की परवाह किए बैगर उसके साथ शादी कर लेती है।

Nitu Kumari | Published : Oct 11, 2022 10:43 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क. 18 साल की मिसबा का दिल उनके लिए धड़कता था..जब वो घर आते थे तो चुपके से निहारा करती थी, जब वो गली से गुजरते थे तब छत से देखा करती थी। बेचैनी जब बढ़ गई तो घरवालों को उनके बारे में बता दिया फिर क्या था घर में हंगामा बरप गया। वो सोच नहीं पा रहे थे कि 18 साल की लड़की 60 साल के बुजुर्ग से कैसे दिल लगा सकती है। उन्होंने उसे समझाया पर प्यार कहां हार मानने वाला था आज वो अपने चाहत के साथ नई दुनिया बसा चुकी है। पाकिस्तान के गुजरवाला की रहने वाली मिसबा की लव स्टोरी उनकी जुबानी ही जानते हैं।

मिसाब ने बताया क्यों 60 साल के रसूल लगे अच्छे

Latest Videos

पाकिस्तान के एक यूट्यूब चैनल पर मिसबा ने अपनी लव स्टोरी शेयर की। मिसबा ने बताया कि 60 साल के गुलाम रसूल उन्हीं के मोहल्ले में रहा करते थे। उनका बड़ा नाम था। वो नेक दिल के थे। उनकी नेक दिली से मैं आकर्षित हो गई थी। जब वो पहली बार हमारे घर आए तभी से मुझे अच्छे लगने लगे थे। छत से उन्हें देखा करती थी। एक दिन उसने अपनी मां से अपनी मोहब्बत के बारे में बता दिया। जिस पर मां ने उन्हें खूब डांट लगाई। समझाने की भी कोशिश की कि तुम छोटी हो और वो बहुत बड़े हैं। लेकिन मिसबा नहीं मानी।

दुनिया की परवाह किए बैगर एक दूजे के थामा हाथ

मिसबा बताती हैं कि घरवाले और रिश्तेदारों की परवाह किए बैगर उसने गुलाम रसूल को अपने दिल की बात बता दी। गुलाम रसूल पहले तो हैरान हुए लेकिन वो मिसबा के प्यार को ठुकरा नहीं पाए और हां बोल दी। दरअसल, गुलाम रसूल 60 के होने के बाद भी शादीशुदा नहीं थे। वो कुंवारे ही थे। मिसबा बताती हैं कि उन्होंने पहले प्रपोज किया और निकाह करने का प्रस्ताव दिया। जिसके बाद उन्होंने निकाह कर ली।

रसूल ने खाना बनाना सिखाया

शादी के बाद दोनों के बीच प्यार और परवान चढ़ा। मिसबा बताती है कि वो रसूल साहब से बहुत प्यार करती है। वहीं, उनके पति भी उसे काफी मोहब्बत करते हैं। घर के काम में , खाना बनाने में वो उनकी मदद करते हैं। मिसबा बताती हैं कि उनके शौहर कभी भी गुस्सा नहीं करते हैं। वो गुस्सा करती हैं लेकिन पति उन्हें प्यार से मना लेते हैं।

बड़े उम्र के लड़के में मैच्योरिटी

बड़े उम्र के लड़के से शादी करने के क्या फायदे होते हैं उसका भी जिक्र मिसबा करती हैं। वो बताती है कि बड़े उम्र के लड़के में मेच्योरिटी ज्यादा होती है। वो ज्यादा समझदार होते हैं। आज कल के यंग लड़कों में बचपना होता है। वो लड़ते रहते हैं। लेकिन मैं नादानी भी करती हूं तो ये समझते हैं।मैं गलत करती हूं तो ये गाइड कर देते हैं। उम्र के लंबे फासले के बाद भी दोनों एक दूसरे को शायरी सुनाते हैं। यहां तक की बॉलीवुड सॉन्ग भी गुनगुनाते हैं।

और पढ़ें:

Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन प्रवेश द्वार पर करें ये 5 काम, मां लक्ष्मी का घर में होगा आगमन, बरसेगा धन

Weight loss tips: इस आटे की रोटी खाने से मोटापा कम होने से कोई नहीं रोक सकता

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
घूंघट वाली महिला सरपंच का फर्राटेदार अंग्रेजी भाषण, IAS Tina Dabi भी सुनकर रह गई दंग
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों