अमेरिकन लड़की के साथ हैवानियत की कहानीः 53 देश घूमी, लेकिन पाकिस्तान में मिला जीवनभर का दर्द

Published : Jul 23, 2022, 12:19 PM ISTUpdated : Jul 23, 2022, 12:36 PM IST
अमेरिकन लड़की के साथ हैवानियत की कहानीः 53 देश घूमी, लेकिन पाकिस्तान में मिला जीवनभर का दर्द

सार

दुनिया में दोस्ती ही एक ऐसा रिश्ता होता है जिसे हम चुनते हैं। जिसके साथ हम दिल खोलकर बातें करते हैं, एक दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। इस रिश्ते में भरोसा सबसे ज्यादा जरूरी होता है। लेकिन अमेरिकन लड़की को एक पाकिस्तानी लड़के पर भरोसा करना महंगा पड़ गया।  

रिलेशनशिप डेस्क. वो 21 साल की उम्र में 53 देश घूम चुकी है। हर देश से वो मुस्कुराती हुई निकली। लेकिन पाकिस्तान का टूर उसे जिंदगी भर दर्द दे गया। अमेरिकन ब्लॉगर पाकिस्तान की संस्कृति को समझने गई थी, लेकिन उसका सामना उन हैवानों से हुआ जो उसकी अस्मत को तार-तार कर दिए। सबसे बड़ी बात कि जिन शैतानों ने उसे जीवन भर का जख्म दिया उसमें उसका एक दोस्त भी शामिल था। 

अमेरिकन ब्लॉगर के साथ होटल में दो लोगों ने गैंगरेप किया। जिसमें उसका एक दोस्त भी शामिल था। हालांकि पुलिस ने इस मामले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। अमेरिकन ब्लॉगर ने कहा कि मैं इस दर्द से जीवन भर नहीं निकल पाउंगी। मैं बहुत ही आहत हूं और निराश भी। उसने आगे लिखा,'मेरा एक दोस्त था जिसे मैं काफी लंबे वक्त से जानती थी। वह विदेशी यात्रियों के बीच पाकिस्तान की पॉजिटिव इमेज बनाने की कोशिश करता था। लेकिन उसनी ने मेरे साथ ये हैवानियत किया। उसने मेरा भरोसा तोड़ दिया। 

पाकिस्तान पर लोगों का फूट रहा गुस्सा

पीड़ित महिला ने आगे लिखा,'इस घटना का मेरे दिमाग के उपर बहुत बुरा असर हुआ है मैं उससे जीवन भर नहीं निकल पाउंगी।' हालांकि उसने कानून पर भरोसा जताया है। उसने आगे लिखा मुझे यकीन है कि इंसाफ होगा। घटना 17 जुलाई की है। वहीं नेटिज़न्स इसे लेकर नाराज हैं। ऑनलाइन कहानी पढ़कर यूजर कहने लगे,'अगर पाकिस्तानी इस देश में सुरक्षित नहीं हैं, तो विदेशी कैसे हो सकते हैं'। कुछ लोगों ने कहा कि इस देश में न्याय की कमी है। 

अमेरिकन ब्लॉगर करती है सोलो ट्रिप

बता दें कि ब्लॉगर अकेले दुनिया घूमती हैं। वो 21 साल की उम्र तक करीब 53 देश घूम चुकी हैं। वो टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान आई थी। उसके पाकिस्तानी दोस्त का नाम मुजमल सिप्रा था। वो डीजी खान जिले के हिल स्टेशन 'फोर्ट मुनरो' के एक होटल में रह रही थी। यहां अमेरिकी ब्लॉगर के दोस्त मुजमल सिप्र और होटल मालिक शहजादा ने उसका गैंगरेप किया। 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, महिला पाकिस्तान के टूरिस्ट वीजा पर थी और पिछले सात महीने से देश में रह रही थी।अमेरिकी लड़की कराची से अपने सोशल मीडिया दोस्त मुजमल सिप्रा के निमंत्रण पर फोर्ट मुनरो आई थी। घटना का पता तब चला जब पीड़िता ने फोर्ट मुनरो हिल स्टेशन पर सीमा सैन्य पुलिस (बीएमपी) स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी में कहा गया है कि महिला के साथ राजनपुर के मुजमल सिप्रा और शहजाद ने 17 जुलाई की रात होटल के एक कमरे में दुष्कर्म किया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस खबर से इतना तो तय है कि जब भी हम दोस्त बनाए तो उसे अच्छी तरह परख लें। उस पर इतना भरोसा ना करें कि वो आपकी भावनाओं से खिलवाड़ करने लगे। 

और पढ़ें:

यहां लड़की पर रंग डाला तो करनी पड़ती है शादी, नहीं तो पूरी संपत्ति से धो बैठते हैं हाथ

2 लड़कियों की खूबसूरत लव स्टोरी: भारत की लड़की पाकिस्तान की मोहतरमा से फरमा रहीं इश्क

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!