पार्टनर की ये 4 आदतों पर करें गौर, कहीं आप भावनात्मक शोषण के तो नहीं हो रहे शिकार

आपका पार्टनर कब आपको इमोशनल अब्यूज का शिकार बना रहा होता है आप समझ ही नहीं पाते हैं। धीरे-धीरे आप अवसाद में चले जाते हैं। बहुत जरूरी है कि वक्त रहते पार्टनर के उन आदतों को समझ कि ये आपको मानसिक रूप से शोषित कर रहा है। 

Nitu Kumari | Published : Jun 18, 2022 5:51 AM IST / Updated: Jun 18 2022, 11:22 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क. रिश्ते में शारीरिक शोषण की पहचान आसानी से की जा सकती है। लेकिन भावनात्मक शोषण यानी इमोशनल अब्यूज का पता नहीं चल पाता है। वो आपकी भावनाओं के साथ खेल रहा होता है और आपको पता भी नहीं चलता है। धीरे-धीरे आप रिश्ते में घुटते चले जाते हैं, अवसाद यानी डिप्रेशन के शिकार होने लगते हैं। आइए जानते हैं पार्टनर की उन चार आदतों के बारे में जिससे आपको पता लग जाएगा कि आप इमोशनल अब्यूज की शिकार हो रहे हैं। ((फोटोज साभार:Claudia Wolff) 

1. पार्टनर हर बात पर खुद को सर्वश्रेष्ठ दिखाने की कोशिश करता है। वे आपके मुश्किल समय में भी ऐसा दिखाने की कोशिश करता है कि ऐसा होना कोई बड़ी बात नहीं हैं। इसके अलावा वो आपकी छोटी बातों पर भी गुस्सा हो जाता है। उसके अंदर इगो भरा होता है। वो आए दिन ऐसा करता है जिसकी वजह से आप उसके सामने हीन भावना से भरे रहते हैं।

Latest Videos

2. बात-बात पर आपका पार्टनर खुद को नुकसान पहुंचाने की बात करता हो। वो आपको इमोशनल ब्लैकमेल करने की कोशिश करता है। जिसकी वजह से आप इस रिश्ते से निकल नहीं पाते हैं। साथ रहकर आप घुटते रहते हैं। ये एक तरह का इमोशनल अब्यूज ही होता है। 

3. बार-बार मैनिपुलेट करने वाली आदत भी एक तरह का भावानात्मक शोषण ही होता है। ऐसे लोग अपने पार्टनर को भावनात्मक तौर पर उन्हें कमजोर करके काम निकलवाते हैं। वो अपने पार्टनर को अपने इशारों पर चलाना जानते हैं। आप रिश्ते में घुटते रहते हैं लेकिन कदम नहीं उठा पाते हैं। आपको  पता ही नहीं चलता है कि वो आपको इमोशनली शोषित कर रहा है।

4. बात-बात पर आपको किसी चीज के लिए दोष देना। आपका पार्टनर हर चीज के लिए जब आपको दोषी ठहराता है तो आपको लगने लगता है कि शायद गलती आपकी ही है। आप भी हर सिचुएशन के लिए खुद को जिम्मेदार मानने लगते हैं। इसलिए जब भी पार्टनर आपको किसी चीज के लिए जिम्मेदार बताए तो गौर करें कि वाकई में आपसे वो गलती हुई है। अगर नहीं तो तुरंत टोके। ताकि पार्टनर की आदत छूट जाए। 

और पढ़ें:

खानपान की खराब आदतें बना सकता है कैंसर का शिकार, इन 5 कारणों पर आज से ही करें फोकस

Yoga Day 2022:पेट कम करने से लेकर चेहरे पर चमक लाने तक, रोजाना 10 मिनट करें ये आसन

कोरोना के ये 4 नए लक्षण आए सामने, जो आपके लिए है अब सबसे बड़ा खतरा!

Share this article
click me!

Latest Videos

दशहरा, करवा चौथ और दिवाली की डेट, अक्टूबर 2024 में कब, कौन-सा त्योहार? #Shorts
फिरोजाबादः चिता की लकड़ियों को छोड़ लाश लेकर क्यों भागे घरवाले?
रोचक किस्साः गुजरात के भैंसों का कमाल, ब्राजील हो गया मालामाल
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
'जीजा ये पकड़ 60 हजार... नहीं बचना चाहिए मेरा पति' पत्नी ने क्यों दी पति की सुपारी, खौफनाक है सच