
रिलेशनशिप डेस्क. अमेरिका की रहने वाली शेरिल मैकग्रेगर ने जब 61 साल की उम्र में 24 साल के ब्वॉयफ्रेंड कुरेन मैकेन से शादी की तो हर कोई हैरान रह गया। 17 पोते-पोतियों की दादी के इस कदम की किसी ने सराहना की तो किसी ने ट्रोल किया। लेकिन दुनिया की परवाह किए बैगर दोनों ने ना सिर्फ साथ रहने का फैसला किया, बल्कि शादी एक साल बाद अब वो अपने बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं।
शेरिल मैकग्रेगर कुरेन मैकेन के बच्चे की मां बनना चाहती हैं। लेकिन ज्यादा उम्र की वजह से क्या ये पॉसिबल है। जवाब है शायद नहीं। ये बात कपल भी जानते हैं। इसलिए वो सरोगेसी या बच्चा गोद लेने की तैयारी कर रहे हैं। जिसके लिए ये अनूठी जोड़ी करोड़ो रुपए खर्च करने की तैयारी में है। इतना ही नहीं दोनों अपना बच्चा घर लाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। इस लवबर्ड ने शॉपिंग शुरू कर दी है। बच्चे के कमरे को सजाया और उसकी जरूरत की चीजें लाई जा रही हैं। दोनों ये करते हुए काफी उत्साहित हैं।
एक साल डेट करने के बाद की शादी
24 साल के कुरेन मैकेन का दिल 61 साल की दादी शेरिल मैकग्रेगर पर आ गया। दोनों एक दूसरे साथ एक साल डेट किए। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शेरिल कुरैन से उस वक्त मिली थीं जब वो 15 साल के थे। साल 2020 में जब कुरैन 23 साल के हो गए थे तो एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिले। फिर एक दूसरे के साथ डेट करने लगे।
दोनों ने लाइव शादी की
दोनों ने टेनेसी में शादी की थी। शादी वाले दिन शेरिल नई नेवली दुल्हन की तरह सजी थी। वो बताते है कि शादी के दौरान उनका एक दोस्त भी वहां मौजूद था। शादी के बाद दोनों ने एक दूसरे को चूमा और अच्छा खाना खाया। आज दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।
और पढ़ें:
पार्टनर के साथ सोने के बाद पुरुष के मन में चलता है ये 5 सवाल!
Weight Loss Tips: बिना वर्कआउट...बिना डाइटिंग के पाए मोटापे से छुटकारा, करें ये सिर्फ 5 काम
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.