रिश्ते को किया शर्मसार: मां जैसी मौसी के साथ किया रेप, गर्भवती होने पर सबकुछ भूल जाने को कहा

Published : Jan 18, 2023, 09:39 AM ISTUpdated : Jan 18, 2023, 10:53 AM IST
रिश्ते को किया शर्मसार: मां जैसी मौसी के साथ किया रेप, गर्भवती होने पर सबकुछ भूल जाने को कहा

सार

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक लड़के ने अपनी मौसी के साथ रेप किया और उसे प्रेग्नेंट कर छोड़ दिया।

रिलेशनशिप डेस्क : नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो यानी कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक देश में 95% शारीरिक शोषण के मामले अपनों द्वारा ही किए जाते हैं। जिसमें रिश्तेदार, पड़ोसी, सहकर्मी या परिचित शामिल होते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जब महिलाएं अपनों के बीच ही सुरक्षित नहीं है तो फिर बाहर का क्या? कुछ ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से सामने आया। जहां पर एक युवक ने अपनी मौसी के साथ रेप किया और कई दिनों तक उसका शारीरिक शोषण करके उसे गर्भवती कर दिया और जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो उसे और उसके घर वालों को जान से मारने की धमकी भी दी। आइए हम आपको बताते हैं घटना के बारे में...

क्या है पूरा मामला 
दरअसल, यह घटना इंदौर की छत्रीपुरा थाना क्षेत्र की है। जहां पर सोमवार को एक पार्लर में काम करने वाली 26 वर्षीय युवती ने अपनी बहन के बेटे पर रेप का आरोप लगाया और कहा कि वो दो साल से वह मेरा शारीरिक शोषण कर रहा है। लेकिन जब मैं प्रेग्नेंट हो गई तो उसने चुप रहने को कहा और मुझे धमकी दी की अगर मैं किसी को कुछ भी बताउंगी तो वो मुझे और मेरे परिवार को जान से मार देगा। इतना ही नहीं सौरभ (आरोपी) ने बीमारी का बहाना बनाते हुए पीड़िता से उसके जेवर भी झड़प लिए और इसे गिरवी रख कर उन पैसों से अय्याशी करने लगा।

2 साल पहले घर बुलाकर किया रेप 
महिला ने बताया कि करीब 2 साल पहले उसकी बहन के बेटे सौरभ ने उसे घर पर बुलाया और कहा कि वो उसे पसंद करता है। इस पर महिला ने कहा कि हमारे समाज में इस रिश्ते का कोई स्वीकार नहीं करेगा। इस पर सौरभ ने सामाजिक रिवाज का हवाला देते हुए कहा कि अगर किसी लड़की से शारीरिक संबंध बनाए जाए तो उसी से शादी करनी पड़ती है। इसके बाद भी युवती ने इनकार किया, तो सौरभ ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए शारीरिक संबंध बनाया और किसी से कुछ नहीं कहने को कहा।

गर्भवती होने पर दी धमकी 
महिला ने बताया कि मार्च 2022 में उसने सौरभ को बताया कि वह गर्भवती है और शादी करने की बात कही, लेकिन सौरभ अपनी कही हुई बात से मुकर गया और उसे धमकी दी, कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो उसके परिवार को खत्म कर देगा। इस दौरान महिला का मिसकैरिज भी हो गया और उसने डर के चलते किसी को यह बात नहीं बताई। 

मौसी की शादी भी तुड़वाई
इतना ही नहीं जब महिला की शादी के बात किसी और जगह चल रही थी, तो सौरभ ने यह रिश्ता भी तुड़वा दिया और बिना शादी के उसके साथ रहने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद सोमवार को युवती ने छत्रीपुरा थाने में आकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर दिया है।

और पढ़े: पुलिसवाले ब्वॉयफ्रेंड ने किया खौफनाक SEX, 12 महिलाओं को बना चुका था अपनी हवस का शिकार

सर्दी में पाना है परफेक्ट फिगर, तो करीना कपूर के वेटेड स्क्वैट्स से एक्सरसाइज में लगाए तड़का

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!