
रिलेशनशिप डेस्क : वह कहावत तो आपने सुनी होगी कि प्यार अंधा होता है और जब कोई प्यार में होता है, तो उम्र, जात-पात धर्म कुछ नहीं देखता। बस प्यार करता है। कई बार धर्म के चलते दो इंसानों के बीच का प्यार शादी में परिवर्तित नहीं हो पाता है। लेकिन कई बार ऐसे भी कुछ मामले सामने आते हैं ,जो प्यार की मिसाल दे जाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के मंदसौर से सामने आया है। जहां पर एक युवती ने अपने प्यार की खातिर अपना धर्म परिवर्तन कर लिया और नाज़नीन बानो से नैंसी बन गई। आइए आज हम आपको बताते हैं इस प्रेम कहानी के बारे में...
क्या है पूरा मामला
यह है गुना जिले के कुंभराज में रहने वाली 19 वर्षीय नाज़नीन बानो (अब नैंसी) जिसे टिक टॉक पर दीपक नाम के लड़के से प्यार हो गया था, जो 22 साल का है और कॉमर्स फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। टिक टॉक पर दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन अलग धर्म के होने के कारण दोनों को यह डर था कि उनके घर वाले इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करेंगे, इसलिए 6 महीने पहले बिना बताए दोनों घर से भाग गए। लेकिन अलग-अलग धर्म का होने के चलते शादी नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद दोनों ने ऐसी तरकीब निकाली कि घर वाले भी राजी हो गए और दोनों की हंसी खुशी शादी भी हो गई।
प्यार की खातिर अपनाया सनातन धर्म
कुछ दिनों पहले दीपक ने अपने परिवार वालों से संपर्क किया। उसने उन्हें कहा कि वह नाज़नीन से बहुत प्यार करता है और नाज़नीन भी उसके प्यार की खातिर सनातन धर्म अपनाना चाहती हैं। इसके बाद युवक के पिता ने दोनों के प्यार को समझा और मंदसौर के चेतन्य सिंह राजपूत से संपर्क किया। इसके बाद बीते गुरुवार को पूरे विधि विधान से गायत्री मंदिर में सनातन धर्म अपनाकर नाज़नीन नैंसी गोस्वामी बन गई। इस दौरान समाजसेवी और कई महानुभावों ने उसे आशीर्वाद दिया।
विधि विधान से हुई दोनों की शादी
19 वर्षीय नैंसी और 22 वर्षीय दीपक की शादी गुरुवार को ही पूरे विधि विधान से हुई। दोनों ने सात फेरे लिए और हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। उनकी शादी से दीपक के घर वाले भी बहुत खुश हैं। हालांकि, नाज़नीन के परिवार को इसका पता नहीं है। बता दें कि मंदसौर में यह पहली बार नहीं हुआ है पिछले 6 महीनों में 5 लोग सनातन धर्म अपना चुके हैं। जिसमें पत्रकार शेख जफर कुरेशी से लेकर इकरा, निसार मोहम्मद और कई लोग शामिल है।
दुल्हन को पसंद नहीं आया 10 हजार का लहंगा, शहनाई बजने से पहले दूल्हे को दिया 440 वोल्ट का झटका
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.