रिलेशनशिप डेस्क. दूल्हे ने शादी की मंडप सजाई। दुल्हन के साथ रस्में भी निभाईं। लेकिन जब विदाई की घड़ी आई तो दुल्हन ने कर दी बेवफाई। हैरान करने वाली यह खबर है उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की। शहर कोतवाली क्षेत्र के कामतानाथ परिक्रमा मार्ग पर बरहा के हनुमान मंदिर में हुई यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बन गई है। यह आपबीती है सुरेंद्र नाम के दूल्हे की। उसकी शादी मानिकपुर की रहने वाली रागिनी रैदास से तय हुई थी। तय वक्त पर दोनों की शादी भी हो गई पर विदाई से ऐन पहले रागिनी नाम की दुल्हन ने बना दिया दूल्हे को कंगाल।
मंडप से माल लेकर फरार हो गई दुल्हन
दूल्हा बने सुरेंद्र को इस बात का अंदाजा तक नहीं था कि जिसके साथ उसने जिंदगी भर साथ निभाने के लिए सात फेरे लिए हैं वही उसकी जिंदगी तबाह करने का मंसूबा बन रही है। कहानी में ट्वीस्ट तब आया जब दुल्हन के भाई ने दुल्हन का सामान लाने के लिए लड़के वालों से 53000 रुपये ले लिए और सामान लेने चला गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो दुल्हन के साथ आए दूसरे रिश्तेदार भी वहां से धीमे-धीमे खिसक लिए। शादी की रस्में पूरी होने के बाद जब विदाई की घड़ी आई तो दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया। इतना ही नहीं वह दूल्हे के सोने-चांदी के जेवरात लेकर वहां से फरार हो गई।
जिसे दिया सहारा, वह हो गई नौ-दो-ग्यारह
दरअसल शादी तय होते वक्त दूल्हे के परिवार वालों को यह बताया गया था कि दुल्हन के परिवार वाले बहुत गरीब हैं। इसलिए वे शादी के कार्यक्रम और गहने-कपड़ों का खर्च नहीं उठा सकते। इसके बाद यह तय हुआ कि शादी मंदिर में होगी। इतना ही नहीं सुरेंद्र के परिवार वालों ने शादी और गहने-कपड़ों का पूरा खर्च खुद उठाने का भरोसा दिया। लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनके साथ इतना बड़ा धोखा होने वाला है। जिसे गरीब समझकर सहारा दिया वही दुल्हन और उसके कथित रिश्तेदार आंखों में धूल झोंककर और पूरा माल समेटकर रफूचक्कर हो गए।
दूल्हे का पिटा दिवाला, दुल्हन मिली न दौलत
बेचारे दूल्हे ने अपनी शादी के लिए सारी जमा पूंजी दांव पर लगा दी थी। ऐसे में दुल्हन के कारनामे ने उसका दिवाला निकाल दिया है। पीड़ित दूल्हे की ओर कर्वी कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरी दुल्हन और उसके कथित परिवार वालों की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक इस मामले में किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
दुल्हन की तलाश करने वाले सावधान !
एक जमाना था जब दोस्त या रिश्तेदार शादी के लिए रिश्ता लेकर आते थे। इससे वर और वधू के घर-परिवार और उनकी नीयत को लेकर संदेह की गुंजाइश कम रहती थी। लेकिन जब से विज्ञापनों और सोशल मीडिया के सहारे दूल्हा-दुल्हन की खोज शुरू हुई है, ऐसी धोखा-धड़ी की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। इसलिए अगर आप भी अपना जीवनसाथी तलाश रहे हैं तो ऐसे किसी भी रिश्ते में बंधने से पहले पूरी असलियत का पता लगा लें। वरना शादी से पहले ही हो सकती है बर्बादी।
और पढ़ें:
ब्लैक डायरी: तलाक के बाद 'वो'मिली और हम एक हो गए, लेकिन शराब ने हमारा रिश्ता तोड़ दिया
पति हो तो ऐसा...अपनी ही पत्नी की रचा दी दूसरी शादी, वजह 'समाज विरोधी' लेकिन तारीफ के काबिल
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.