पार्टनर से रिश्ता ठीक नहीं तो हो सकती है ये हेल्थ प्रॉब्लम्स

यह देखा गया है कि पार्टनर्स के बीच अगर रिश्ता ठीक नहीं हो तो इससे हेल्थ खराब होती है। इसकी वजह यह है कि संबंधों का असर हमारी भावनाओं पर पड़ता है। अगर पार्टनर से संबंध अच्छे न हों तो भावनात्मक स्तर पर इंसान काफी परेशानी महसूस करने लगता है। इसका बुरा असर उसके स्वास्थ्य पर पड़ना निश्चित है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 25, 2019 5:12 AM IST / Updated: Nov 25 2019, 10:53 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क। यह देखा गया है कि पार्टनर्स के बीच अगर रिश्ता ठीक नहीं हो तो इससे हेल्थ खराब होती है। इसकी वजह यह है कि संबंधों का असर हमारी भावनाओं पर पड़ता है। अगर पार्टनर से संबंध अच्छे न हों तो भावनात्मक स्तर पर इंसान काफी परेशानी महसूस करने लगता है। इसका बुरा असर उसके स्वास्थ्य पर पड़ना निश्चित है। कई कपल्स में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। अगर लड़ाई खुल कर हो तो इसका असर उतना बुरा नहीं पड़ता, लेकिन कई बार लोग खुल कर अपनी बात नहीं कहते और एक-दूसरे के प्रति गलत भावनाएं रखने लगते हैं। उनके मन में एक गांठ बन जाती है। कई लोग रिलेशनशिप में एक तरह की असुरक्षा भी महसूस करते हैं। पार्टनर्स के बीच संवाद की भी कमी हो जाती है। साइकोलॉजिस्ट्स का मानना है कि किसी भी रिश्ते में एक हद तक समझौता करना पड़ता है और एक-दूसरे का ख्याल रखना पड़ता है। अगर ऐसा नहीं हो तो रिश्ता चल नहीं सकता। रिश्ता अगर ठीक नहीं हो तो मानसिक तनाव बढ़ता है। इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। जानते हैं मुख्य परेशानियों के बारे में।

1. नींद नहीं आना
अगर पार्टनर्स के बीच रिलेशनशिप ठीक नहीं हो तो मानसिक तनाव की वजह से नींद नहीं आने की समस्या पैदा हो जाती है। अगर लंबे समय तक नींद नहीं आने की समस्या बनी रहे तो इससे कई तरह की परेशानी पैदा हो सकती हैं। कई लोग ऐसी स्थिति में शराब वगैरह का सेवन करने लगते हैं। इससे स्थिति और खराब ही होती है।

2. डिप्रेशन
रिश्ता ठीक नहीं रहने पर जब तनाव काफी बढ़ जाता है तो यह डिप्रेशन का रूप ले लेता है। डिप्रेशन एक गंभीर बीमारी है। अगर यह बीमारी बढ़ जाए तो मनोचिकित्सक से इलाज करवाना जरूरी हो जाता है।

3. ब्लड प्रेशर
रिलेशनशिप में समस्या होने पर ब्लड प्रेशर की शिकायत हो जाती है। इसकी वजह भी तनाव ही है। मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि जो लोग भावनात्मक समस्याओं से जूझते रहते हैं, उनका ब्लड प्रेशर असामान्य रहता है। ब्लड प्रेशर के नॉर्मल नहीं रहने से दूसरी बीमारियां भी होती हैं।

4. वजन बढ़ना
शोध से यह पता चला है कि तनाव की वजह से वजन भी बढ़ता है। जो लोग अपने रिलेशनशिप में खुशहाल नहीं रहते, उनकी लाइफस्टाइल भी खराब हो जाती है। तनाव के चलते कभी तो वे बहुत कम खाना खाते हैं, कभी ज्यादा खाने लगते हैं। साथ ही, वे अपना ख्याल भी नहीं रख पाते। इससे उनका वजन बढ़ जाता है। वजन बढ़ने से तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो जाती हैं। 


 

Share this article
click me!