ब्रेकअप है रिलेशनशिप में बड़ी समस्या, ऐसे बचें इससे

आजकल लव रिलेशनशिप में ब्रेकअप की समस्या बढ़ती ही जा रही है। इसके पीछे कई कारण हैं। पहले की तरह अब लोगों में सहनशीलता नहीं रही। लोग किसी बात को बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं होते। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 29, 2019 6:36 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क। आजकल लव रिलेशनशिप में ब्रेकअप की समस्या बढ़ती ही जा रही है। इसके पीछे कई कारण हैं। पहले की तरह अब लोगों में सहनशीलता नहीं रही। लोग किसी बात को बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं होते और तत्काल संबंध तोड़ लेते हैं। कई बार हमारे मन में कुछ ऐसी बात चलती रहती है, जिसे हम दबाए रखते हैं। पार्टनर से वह कहते नहीं। लेकिन कभी नहीं चाहते हुए भी में दबी बात निकल जाती है। यही चिंगारी का रूप ले लेती है और पार्टनर इससे इतने गुस्से में आ जाता है कि कुछ भी सुनने को तैयार नहीं होता। ब्रेकअप एक ऐसी समस्या है, जिसका असर मानसिक तौर पर बहुत बुरा पड़ता है। इससे सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल होती है। जानें, किन तरीकों को अपना कर आप बच सकते हैं ब्रेकअप जैसी समस्या से।

1. सच जो बुरा हो मत बोलें
यह एक सही नीति है। पहले भी लोगों का कहना रहा है कि बुरा सच बोलने से परहेज करना चाहिए। अगर आप अपने पार्टनर की कोई ऐसी बात जानते हैं, जो आपको बुरी लगती हो, लेकिन आप उसे दूर करने के लिए कुछ कर नहीं सकते तो इस सच्चाई को स्वीकार कर लें। अगर आप बार-बार इस पर जोर देंगे तो रिश्ते पर आंच आ सकती है।

Latest Videos

2. ज्यादा पीछे ना पड़ें
कई बार पार्टनर के ज्यादा पीछे पड़ने से भी समस्या पैदा हो जाती है। बहुत से लोग पर्सनल रिलेशन में भी अब स्पेस चाहते हैं। यह एक बदलती हुई दुनिया है। इसमें आपको चाहने वाला भी सारी बातें आपसे शेयर नहीं करना चाहता। इसलिए पार्टनर को बार-बार मैसेज नहीं करें, ना ही मिलने की जिद करें। हमेशा यह सोचें कि आपको जितनी उसकी जरूरत है, उतनी ही जरूरत उसे भी आपकी होनी चाहिए।

3. शक-शुबहा नहीं करें
अपने पार्टनर पर बेवजह शक-शुबहा नहीं करें। कई लोग रिलेशनशिप में इस कदर पार्टनर के पीछे पड़ जाते हैं कि उन्हें उसका किसी दूसरे शख्स से बात करना तक पसंद नहीं आता और वे जलन की भावना से भर जाते हैं। ये अपने पार्टनर पर शक करते हैं। इससे बचें। 

4. कई रिश्ते नहीं बनाएं
कुछ लोग किसी के प्यार में रहते हुए भी दूसरी लड़कियों या लड़कों से बस मौज-मजे के लिए फ्लर्ट करने लगते हैं। यह बहुत ही गलत बात है। अगर पार्टनर को इसका पता चल गया तो अंजाम हमेशा बुरा ही होगा। इस बात को कोई सह नहीं सकता। इसलिए ब्रेकअप से बचना हो तो फ्लर्ट करने से बचें।

5. ईगो नहीं रखें
प्यार के संबंध में सबसे ज्यादा जो चीज मायने रखती है, वह है समर्पण। अगर आप अपने पार्टनर के लिए समर्पित नहीं हैं तो इसका मतलब है कि आप सच्चे प्यार से दूर हैं। जो सच्चा प्यार करते हैं, उनमें ईगो या अहम की भावना नहीं रहती। जिन लोगों में ईगो की भावना रहती है, उनका रिश्ता कुछ अलग किस्म का होता है और इसमें ब्रेकअप संभव है।
 
 

Share this article
click me!

Latest Videos

New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले
कहीं आपके घी में तो नहीं है जानवरों की चर्बी, ऐसे करें चेक । Adulteration in Ghee
CM Atishi के पहले ही आदेश पर एलजी ने दिया झटका, आखिर क्यों वापस लौटाई फाइल
सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar
सुल्तानपुर डकैती के गुनहगारों का हिसाब कर रही STF, अब तक 11 के खिलाफ हुआ एक्शन