दूल्हा-दुल्हन खाना खाते वक्त एक दूसरे से ऐसे उलझे, Video देख बोलेंगे-How cute

Published : Jul 23, 2022, 05:59 PM IST
दूल्हा-दुल्हन खाना खाते वक्त एक दूसरे से ऐसे उलझे,  Video देख बोलेंगे-How cute

सार

शादी के दौरान परिवार, रिश्तेदार मस्ती मजा तो करते हैं। लेकिन दूल्हा-दुल्हन गंभीर नजर आते हैं। नए रिश्ते में जाने से पहले दोनों के अंदर डर होता है कि ना जाने सामनेवाला कैसा होगा या होगी।  लेकिन अगर पार्टनर अगर थोड़ा सा मजाकिया मिल जाए तो फिर सबकुछ सहज हो जाता है।

रिलेशनशिप डेस्क. शादी के दौरान मस्ती और मजाक का दौर चलता रहता है। इधर दूल्हा-दुल्हन सात फेरे लेते हैं उधर दोस्त यार, रिश्तेदार सब मजा मस्ती करते हैं। ऐसे में कभी-कभी दूल्हा और दुल्हन को जलन भी होती है कि हम यहां रस्म निभा रहे हैं और वो वहां एन्जॉय कर रहे हैं। लेकिन कुछ जोड़े अपनी शादी में ज्यादा सीरियस नहीं होते हैं। दुल्हन के संग वो कुछ अलग एक्टिविटी करके स्पेशल बना देते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हा-दुल्हन शादी के बाद खाना खाते वक्त कुछ ऐसा कर बैठते हैं कि कैमरे में उनकी मस्ती कैद हो जाती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो (viral video)  में देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन (bride and groom ) एक साथ खाना खा रहे होते हैं। ऑरेंज साड़ी और पारंपरिक ज्वेलरी में वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं दूल्हे राजा व्हाइट सिल्क शर्ट और धोती में दिख रहे हैं। दुल्हन खाना खाते हुए अपने बगल में  बैठी किसी से बात कर रही है। वो बात करने में इनती मशरूफ है कि उसे पता ही नहीं चलता है कि दूल्हे ने उसकी थाली से पापड़ उठा लिए हैं। बात करने के बाद जब वो पलटती है और थाली में पापड़ नहीं देखती हैं तो उसकी नजर पति देव के भोजन पर पड़ता है जहां उसका पापड़ रखा होता है।

पापड़ को लेकर न्यूली वेड कपल उलझे

फिर क्या दुल्हन पति देव से पापड़ लेने के लिए उलझ पड़ती है। जहां दूल्हे राजा थोड़े हंसते हैं वहीं पापड़ लेने के लिए उनकी नई नवेली दुल्हन बेताब दिखती है। किसी ने इस क्यूट से मूमेंट को कैद करके वायरल कर दिया। इस वीडियो को weddingsfever ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। लोगों को दोनों का लड़ना काफी भा रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'कितना प्यारा है।' वहीं एक ने लिखा,'हमें शादी में नहीं बुलाया।'

यादगार लम्हें जिंदगी में सबसे अनमोल

सच में शादी के ऐसे पल जब कैमरे में कैद हो जाते हैं तो दूल्हा-दुल्हन के लिए स्पेशल बन जाते हैं। जीवन के किसी भी मोड़ पर जब दोनों इस वीडियो को देखेंगे तो मुस्कुराएंगे और एक दूसरे को गले लगाने में देर नहीं करेंगे।

PREV

Recommended Stories

One Night Stand के बाद फिर टकराया उसी लड़की से..अब कैसे जानूं कि बच्चा मेरा है?
Husband on Rent: इस देश में किराए पर पति रखती हैं महिलाएं