शादी के बीच बेकाबू हुए दूल्हा-दुल्हन! करने लगे अजीबो-गरीब इशारे, देखते रहे गए लोग, देखें Video

Published : Oct 15, 2022, 07:12 PM IST
शादी के बीच बेकाबू हुए दूल्हा-दुल्हन! करने लगे अजीबो-गरीब इशारे, देखते रहे गए लोग, देखें Video

सार

शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। दूल्हा-दुल्हन के बीच होने वाली छेड़खानी लोगों को काफी पसंद आते हैं। इस वीडियो में दुल्हन और दूल्हे के इशारे को देखकर लोग हैरान रह गए। इस वीडियो को देखकर आंख मरने वाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश की याद आ जाएगी।

रिलेशनशिप डेस्क. पहले की शादियों में दूल्हा-दुल्हन दोनों घबराएं से और शर्माए से रहते थे। पूरी शादी के दौरान एक दूसरे को देखते भी नहीं थे। लेकिन वक्त बदलने के साथ ही दूल्हा और दुल्हन दोनों अपनी शादी को एन्जॉय करते हैं। ऐसे मूमेंट क्रिएट करते हैं कि उसकी याद ताउम्र बनी रहे। सोशल मीडिया पर ऐसी शादियों के क्लिप वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो लोगों के चेहरे पर स्माइल (Smile) ला रहा है। इसमें दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को देखकर ऐसे-ऐसे इशारे करते हैं कि लोग देखते रह गए।

दुल्हन ने दूल्हे राजा को किया ऐसा इशारा
वीडियो में देख सकते हैं कि लाल जोड़े और गोल्डन ज्वेलरी के साथ 16 श्रृंगार करके दुल्हन गजब की खूबसूरत लग रही है। वहीं दूल्हे मियां भी शेरवानी में हैंडसम लग रहे हैं। दुल्हन (bride) दूल्हे को इशारा करती है। वो पूछती है कि कैसी लग रही हैं। बिना बोले हुए दूल्हे राजा बताते हैं कि वो इतनी हसीन लग रही हैं कि वो घायल हो गए। दोनों का इशारा वाकई चेहरे पर स्माइल लाने वाला है। आप भी देखिए दूल्हा-दुल्हन का वायरल वीडियो (bride and groom video)। 

वीडियो को लोग खूब कर रहे हैं पसंद
इस वीडियो को @wedlookmagazine इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। दूल्हा-दुल्हन के नैन मटक्का वाला वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देखकर आप समझ सकते हैं कि यह लव कम अरेंज मैरेज हैं। क्योंकि इस तरह की शादियों में ही दुल्हन इस कदर काम कर सकती है और दूल्हा ऐसे ही प्रतिक्रिया दे सकता है। अलग-अलग इंस्टाग्राम पेज पर डाले गए इस वीडियो को अब तक हजारों लोग लाइक्स कर चुके हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस वीडियो को देखते ही आंख मारने वाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश की याद आ जाती है। कैसे वो लड़के को आंख मारती है और लड़का घायल हो जाता है। दूल्हे राजा उसी लड़के के किरदार में नजर आते हैं, जबकि दुल्हन प्रिया प्रकाश की तरह एक्टिंग करती है।

और पढ़ें:

6 संकेत जो कहते हैं कि आपको एक्स के पास लौट जाना चाहिए, प्यार को दें सकते हैं दोबारा मौका

ब्लैक डायरी: बहू-ससुर के बीच टूटी मर्यादा, उस रात की कहानी जान सास के पैरों तले खिसकी जमीन

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

पति-पत्नी की हो जाए लड़ाई तो भूलकर भी न करें ये एक काम, जया किशोरी ने बताया रिश्ता बचाने का मंत्र
प्रेग्नेंट बेटी से मिलने बेंगलुरु से कनाडा पहुंचे माता-पिता, इमोशनल वीडियो देख रो पड़े लोग