
रिलेशनशिप डेस्क. आज के दौर की शादी काफी यूनिक होने लगी है। यहां हर तरह का नजारा देखने को मिलती है। शादी को यूनिक बनाने के लिए घरवाले और दोस्तों के साथ-साथ खुद दूल्हा-दुल्हन भी स्पेशल कुछ करते हैं। लेकिन कभी-कभी किसी शादी के दौरान मारपीट की भी खबर वायरल होने लगती है। बाराती-शराती तो छोड़िए दूल्हा-दुल्हन भी आपस में भिड़ जाते हैं। ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें होने वाले पति-पत्नी शादी के मंडप में ही मारपीट करने लगते हैं। चलिए पूरा माजरा समझाते हैं।
दूल्हे का दुल्हन का गाल छूना पड़ा महंगा
मंडप में दूल्हे की एक छोटी सी हरकत से दुल्हन इतनी चिढ़ जाती है कि वो मारपीट पर उतारू हो जाती है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि शादी के मंडप में दूल्हा और दुल्हन बैठे हुए हैं। आसपास घरवाले भी शादी की रस्म को देख रहे हैं। तभी दूल्हे को मजाक सूझता है और वो दुल्हन का गाल टच कर लेता है। 16 श्रृंगार कर बैठी दुल्हन को दूल्हे राजा की ये हरकत पसंद नहीं आती है। वो उससे भिड़ जाती है और मारपीट करने लगती है। वहीं, आसपास बैठे लोग मुस्कुराने लगते हैं।'
नेपाली शादी में निभाई जाती है ये मजेदार रस्म
दुल्हन की हरकत पर लोगों का मुस्कुराना कुछ अजीब सा नहीं लग रहा है। दरअसल, ये शादी नेपाल की है। यहां दूल्हा-दुल्हन के बीच निभाई जाने वाली रस्म है। इसे लोग बुरा नहीं मानते हैं। इसके अलावा भी एक रस्म यहां निभाया जाता है जहां दुल्हन दूल्हे का पैर पकड़ती है और वो तब तक नहीं उठती है जबतक कि दूल्हा उसे उसकी मन के मुताबिक रुपए नहीं देता है।
शादी की कई रस्म होते हैं हंसाने वाले
विवाह का यह वीडियो official_viralclips नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। शादी के दौरान अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरह के मजेदार रस्म निभाए जाते हैं। कई जगह पर दुल्हन की मां दूल्हे राजा का नाक खिंचती है। तो कई जगहों पर दूल्हे को दुल्हन का पैर छूना पड़ा है। हालांकि इस दौरान लड़का इन रस्मों को करने से मना करता है, लेकिन बाद में मना जाता है।
इसे भी पढ़ें:
200 लोगों के साथ सेक्स कर चुकी हैं हॉलीवुड की ये अदाकारा, बोलीं-एक मूवी ने बदल दी जिंदगी
2 बेटियों का करोड़पति बाप गर्लफ्रेंड के साथ कर रहा था पार्टी, क्लब में हुआ कुछ ऐसा हो गई उसकी मौत
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.