निकाह के 3 घंटे बाद ही दुल्हन बन गई मां, पूरा माजरा जान दंग रह जाएंगे

Published : Oct 03, 2022, 06:09 PM IST
निकाह के 3 घंटे बाद ही दुल्हन बन गई मां, पूरा माजरा जान दंग रह जाएंगे

सार

जब प्रेमी ने निकाह करने से इंकार कर दिया तो प्रेमिका उसके घर में घुस गई। लड़की को अचानक घर में देख परिवार वाले घबरा गए। वो लड़का और लड़की दोनों को लेकर थाने पहुंच गए। इसके बाद जो हुआ वो हैरान करने वाला है।

रिलेशनशिप डेस्क. यूपी के संभल से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां पहले तो प्रेमी ने शादी करने से इंकार किया..फिर जब दोनों एक हुए तो इसके तीन घंटे बाद ही उनकी जिंदगी में किसी ने दस्तक दे दी। पुलिस ने इस रिश्ते को बनाने में अहम भूमिका निभाई। चलिए पूरी कहानी बताते हैं।

असमोली थाना क्षेत्र के गांव रतूपुरा में रहने वाली लड़की का गांव के ही युवक के साथ लंबे वक्त से लव-लव यानी प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने जब इस रिश्ते को पक्का करने के लिए शादी की बात कही तो लड़का टाल मटोल करने लगा। एक वक्त आया जब उसने शादी को लेकर जवाब देना बंद कर दिया। जिसके बाद एक दिन लड़की उसके घर जा धमकी। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। किसी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी तो वो वहां पहुंच गई। 

प्रेमी-प्रेमिका को थाने लेकर गई पुलिस

पुलिस ने दरवाजा खुलवाया और प्रेमी-प्रेमिका को लेकर थाने आई। यहां दोनों पक्षों से बातचीत करने के बाद निकाह के लिए लड़का और उसके परिजन राजी हो गए। निकाह होने के तीन घंटे बाद लड़की के पेट में दर्द हुआ और जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसने बेटे को जन्म दिया।

शादी के नाम पर प्रेमिका के साथ बनाया कई बार संबंध

दरअसल, प्रेमी शादी का झांसा देकर लड़की के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया था। जिसके बाद वो प्रेग्नेंट हो गई थी। लड़की ने ये बात घरवालों को बताई। इसके बाद परिजनों ने लड़के पर शादी का दबाव बनाया। जब वो नहीं माना तो शनिवार को युवती उसके घर पहुंच गई थी। 

प्यार और शादी को लेकर लड़कियां रहें सावधान

प्यार और शादी के नाम पर लड़कियां बिना कुछ सोचे समझे खुद को अपने प्रेमी के हवाले कर देती हैं। लेकिन जब आंख खुलती है तो बहुत देर हो जाती है। लड़कियों को किसी के साथ रिश्ता बनाने से पहले हर तरह से जांच पड़ताल कर लेना चाहिए। कई बार लड़के शारीरिक जरूरत को पूरा करने के लिए संपर्क साधते हैं और जब उसका खुमार उतरता है तो वो गायब हो जाते हैं। ऐसे में आप खुद को कोसने के सिवा कुछ नहीं कर पाते हैं।

और पढ़ें:

जिस लड़की को उसने किया प्रेग्नेंट, वो निकली भाई की पुरानी महबूबा!

ब्रेकअप से पहले कपल ने मनाया 'हनीमून', फिर बैग पैक कर निकल पड़े अपने-अपने रास्ते

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!